Share Market live Update: आज सुबह शेयर बाजार तेजी के साथ खुला। 30 संवेदी सूचकांक वाले सेंसेक्स में 216.96 या 0.41% की तेजी देखने को मिली है। वहीं, निफ्टी में भी 61.30 अंक या 0.39% की उछाल देखी गई। मंगलवार की सुबह सेंसेक्स रिकार्ड 52,768.49 अंको और 15,873 अंकों पर ट्रेड कर रहा है। सोमवार की शाम को भी सेंसेक्स अपने रिकार्ड स्तर पर बंद हुआ था। 

सेंसेक्स में आज भारती एयरटेल के शेयरों में सबसे ज्यादा 1.04% की तेजी देखने को मिली। पावर ग्रिड, बजाज फाइनेंस,  एशियन पेंट्स, कोटक बैंक के भी शेयर आज हरे निशान के ऊपर कारोबार कर रहे हैं वहीं, बजाज फाइनेंस के शेयरों में सबसे अधिक 0.18% प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली। एसबीआई इन, एक्सिस बैंक औ, हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर लाल निशान के ऊपर कारोबार कर रहे हैं। 

Petrol Price Today: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज नहीं हुआ कोई बदलाव, चेक करे अपने शहर का रेट 

सोमवार की स्थिति 

रिलायंस इंडस्ट्रीज, इन्फोसिस और टीसीएस जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में तेजी तथा वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख के बीच सोमवार को सेंसेक्स 77 अंक की बढ़त के साथ अपने नए सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया था। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 76.77 अंक या 0.15 प्रतिशत के लाभ से 52,551.53 अंक पर बंद हुआ। यह इसका नया उच्चस्तर है। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 12.50 अंक या 0.08 प्रतिशत के लाभ से 15,811.85 अंक के अपने नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था। 

सेंसेक्स की कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर सबसे अधिक 1.5 प्रतिशत चढ़ गया। बजाज फाइनेंस, ओएनजीसी, इन्फोसिस, पावरग्रिड, एलएंडटी और इंडसइंड बैंक के शेयर भी लाभ में रहे। वहीं दूसरी ओर कोटक बैंक, एनटीपीसी, एचडीएफसी, सन फार्मा, बजाज ऑटो और मारुति के शेयरों में गिरावट आई।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here