कल लाल निशान पर बंद होने के बाद आज शेयर बाजार शुरुआत तेजी के साथ हुई। सेंसक्स में 200 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 11350 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज रिलायंस और सनफार्मा में तेजी बनी हुई है। कल रिलायंस के टिक टॉक के भारतीय कारोबार में निवेश करने की खबरें आई थी।
आज रिलायंस, सन फार्मा, एशियन पेंट, एनटीपीसी, कोटक बैंक में बढ़त है। ओएनजीसी, मारुति लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं।
गिरावट के साथ बंद हुआ कल बाजार
कोविड-19 महामारी को लेकर अनिश्चितता के बीच गुरुवार को सेंसेक्स और निफ्टी मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। इस महामारी की वजह से निवेशकों ने सतर्कता का रुख अपनाया हुआ है। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सकारात्मक रुख के साथ खुला, लेकिन बाद में इसने अपना समूचा लाभ गंवा दिया और यह 59 अंक यानी 0.15 प्रतिशत के नुकसान से 38,310 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी आठ अंक यानी 0.07 प्रतिशत के नुकसान से 11,300 अंक पर आ गया।
कारोबारियों ने कहा कि वैश्विक बाजारों से संकेतकों के अभाव और कोविड-19 के मामले बढ़ने से निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया हुआ है। अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कोस्पी लाभ में रहे। वहीं, हांगकांग के हैंगसेंग में गिरावट आई। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार भी नीचे चल रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल का वायदा 0.20 प्रतिशत के नुकसान से 45.34 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
तीन दिन गिरावट के बाद सोने के दाम में आई मामूली तेजी, आज ये रहा Gold का रेट







