आज मंगलवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ हरे निशान पर कारोबार कर रहा है। बीएसई का सेंसेक्स 260 अंकों की तेजी के साथ 47,613.84 और निफ्टी 75 अंकों की बढ़त के साथ 13,948.45 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार नए उच्चतम स्तर पर बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स 380.21 अंकों की तेजी के साथ 47,353.75 और निफ्टी 123.95 अंकों की बढ़त के साथ 13,873.20 के स्तर पर बंद हुआ। यह सेंसेक्स और निफ्टी के क्लोजिंग का एक रिकॉर्ड लेवल है।
सोमवार को शुरुआती कारोबार में BSE का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 180.05 अंक की मजबूती के साथ 47,153.59 के स्तर पर खुला। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 65.9 प्वाइंट की मजबूती के साथ 13,815.15 के भाव पर खुला था। बाजार की तेजी में वित्तीय क्षेत्र के शेयरों की भूमिका रही। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 शेयरों ने बढ़त हासिल की।







