आज बुधवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 185 रुपये चढ़कर 39,086 और निफ्टी 64 अंकों की बढ़त के साथ 11,535 के स्तर पर बंद हुआ। 

भारत-चीन के बीच सीमा विवाद और एशियाई बाजारों से कमजोर संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान सपाट रुख देखने को मिला। बीएसई सेंसेक्स सोमवार के बंद भाव के आसपास खुलने के बाद 58.69 अंक या 0.15 प्रतिशत बढ़कर 38,954.49 पर कारोबार कर रहा था, जबकि एनएसई निफ्टी 22.95 अंक या 0.20 प्रतिशत बढ़कर 11,493.20 अंक पर था।

एक समय बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 61.45 अंकों लुढ़ककर 38,839.35 और निफ्टी .85 की मामूली गिरावट के साथ 11,469.40 पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स में सबसे अधिक महिंद्रा एंड महिंद्रा में 5.77 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। पावरग्रिड 3 फीसदी, टाटा स्टील 2.80 फीसदी, इंडसएंड बैंक 2 फीसदी, रिलायंस करीब 2 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। सनफार्मा, एसबीआई में गिरावट देखने को मिली।

 

डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे गिरा
घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी और अमेरिकी मुद्रा की मजबूती के चलते बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे गिरकर 73.03 (अनंतिम) पर बंद हुआ। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया कमजोर रुख के साथ 73.10 के स्तर पर खुला और उतार-चढ़ाव भरे कारोबारी सत्र के अंत में 73.03 पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव 72.87 से 16 पैसे की गिरावट के दर्शाता है। दिन के कारोबार में रुपये ने 72.90 के ऊपरी स्तर और 73.13 के निचले स्तर को देखा। इससे पहले मंगलवार को आरबीआई के नकदी बढ़ाने के उपायों के चलते रुपया 73 पैसे की मजबूती के साथ 72.87 पर बंद हुआ था।
 





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here