कोविड-19 के टीके के सफल परीक्षण की खबर का असर बुधवार को शेयर बाजार पर नजर आया। आज बीएसई का सेंसेक्स 44,000 स्तर के पार ऑल टाइम हाई पर बंद हुआ। सेंसेक्स 227 अंकों की तेजी के साथ 44,180.05 और निफ्टी 64.05 अंक मजबूत होकर 12,938.25 अंक पर बंद हुआ।

आज सुबह बीएसई का सेंसेक्स नई ऊंचाई के साथ 44,000 के पार खुला। सेंसेक्स 82.43 अंक उछलकर 44,035.14 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 22 अंकों की तेजी के साथ 12,896.50  के स्तर पर कारोबार करते दिखा। 

विदेशी कोषों की आवक जारी रहने और दूसरे एशियाई बाजारों से सकारात्मक संकेत मिलने से बाजार को बल मिला। इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स अपने सर्वकालिक उच्चतम स्तर 44,051.66 को छूने के बाद 55.15 अंक या 0.13 प्रतिशत बढ़कर 44,007.86 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह एनएसई निफ्टी 19.10 अंक या 0.15 प्रतिशत बढ़कर 12,893.30 पर पहुंच गया। 

मंगलवार को ऑल टाइम हाई पर बंद हुआ सेंसेक्स

कल बीएसई का सेंसेक्स ऑल टाइम हाई पर बंद हुआ। सेंसेक्स 314 अंकों की बढ़त के साथ 43,952 और निफ्टी करीब 94 अंकों की तेजी के साथ 12,874.20  के स्तर पर बंद हुआ। एक समय सेंसेक्स 315 अंकों की तेजी के साथ 44,161 के स्तर को छूू गया। पहली बार सेंसेक्स ने 44000 के रिकॉर्ड हाई स्तर को पार किया। 

Share Market: ऑल टाइम हाई 43952 के स्तर पर बंद हुआ Sensex



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here