कोरोना वायरस के टीके को लेकर बढ़ती उम्मीदों और भावित टीकों के सफल परीक्षणों की खबर ने बाजार को एक नई उम्मीद दी है। यही कारण है कि शेयर बाजार में बढ़त नजर आ रही है। आज मंगलवार को बीएसई का सेंसेक्स 337.94 अंकों की तेजी के साथ 44,415.09 और निफ्टी 103.65 अंक उछलकर 13,030.10 पर कारोबार कर रहा है।
 

 

 

 

शेयर बाजार सोमवार को बढ़त में रहा। सेंसेक्स 195 अंक चढ़कर और निफ्टी 67 अंक लाभ में बंद हुआ। इसकी बड़ी वजह अंतरराष्ट्रीय बाजारों के सकारात्मक रुख और विदेशी पूंजी के प्रवाह के बीच रिलायंस, इंफोसिस और टीसीएस के शेयर में तेजी रही। दिन में 30 कंपनियों के शेयर वाला सूचकांक बीएसई सेंसेक्स 44,271.15 अंक के उच्च स्तर तक पहुंच गया। अंत में 194.90 अंक यानी 0.44 प्रतिशत की तेजी के साथ 44,077.15 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 67.40 अंक यानी 0.52 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी के साथ 12,926.45 अंक पर बंद हुआ। 
 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here