वैश्विक संकेतों में नरमी के चलते घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 95.09 अंक लुढ़ककर 38,990 और निफ्टी 7.55 अंक गिरकर 11,527 के स्तर पर बंद हुआ।

शुरुआती कारोबार के दौरान निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया और इस दौरान सेंसेक्स तथा निफ्टी में सीमित दायरे में कारोबार देखा गया। आज शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला लेकिन जल्द ही ये हरे निशान पर गया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 93.52 अंक गिरकर 38,992.51 के स्तर पर खुला। सेंसेक्स 66.27 अंकों की बढ़त के साथ 39,152.30 के स्तर पर ट्रेड करता दिखा।

एक समय बीएसई सेंसेक्स 12.69 अंक या 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 39,098.72 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह एनएसई निफ्टी 13.80 अंक या 0.12 प्रतिशत बढ़कर 11,548.80 पर था।

इन शेयरों में दिखी तेजी

सेंसेक्स में सबसे अधिक 5.71 फीसदी की तेजी टाइटन, 3.35 फीसदी की बढ़त टेकमहिंद्रा. 2.46 फीसदी की तेजी नेस्ले इंडिया में नजर आई। इसके अलावा मारुति, टीसीएस, एलएंडटी, टाइटन, बजाज ऑटो और सन फार्मा में भी तेजी रही। दूसरी ओर बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक और पावरग्रिड में गिरावट देखने को मिली।

 

कल बढ़त के साथ बंद हुआ था शेयर बाजार

वैश्विक स्तर पर मजबूत रुख के बीच बीएसई सेंसेक्स बुधवार को 185 अंक मजबूत होकर 39,086.03 अंक पर बंद हुआ। वैश्विक संस्थागत निवेशकों की तरफ से पूंजी प्रवाह जारी रहने के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा और इन्फोसिस में तेजी के साथ बाजार ऊपर चढ़ा। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स की शुरूआत उतार-चढ़ाव के साथ हुई। अंत में यह 185.23 अंक यानी 0.48 प्रतिशत मजबूत होकर 39,086.03 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 64.75 अंक यानी 0.56 प्रतिशत चढ़कर 11,535 अंक पर बंद हुआ। कारोबारियों ने बताया कि भारत-चीन सीमा तनाव को लेकर भी निवेशकों की भावनाएं कमजोर हुई हैं।

रुपये में गिरावट

घरेलू शेयर बाजार में सुस्ती और अमेरिकी डॉलर में मजबूती के चलते गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 44 पैसे गिरकर 73.47 (अनंतिम) के भाव पर बंद हुआ। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया कमजोरी के साथ 73.23 पर खुला और आगे गिरावट दर्शाता हुआ अंत में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले करीब 44 पैसे की गिरावट दर्ज करते हुए 73.47 पर बंद हुआ। इस तरह दिन के कारोबार के दौरान रुपये में 44 पैसे की गिरावट आई।

Share Market: बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, 39100 के पार Sensex





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here