Share Market Update Live : कल 53,000 का आंकड़ा पार करने वाले सेंसेक्स की शुरुआत आज अच्छी नहीं रही। बुधवार की सुबह सेंसेक्स 104.11 अंकों की गिरावट के साथ 52,757.07 अंक पर खुला। वहीं, निफ्टी में भी आज सुबह गिरावट देखने को मिली। आज सुबह निफ्टी 35.95 अंकों की गिरावट के 15,782.30 अंक पर खुला। सुबह करीब 9:30 पर सेंसेक्स ने अपनी शुरुआती गिरावट को रिकवर कर लिया था, लेकिन कुछ ही देर बाद फिर से वह अपनी बढ़त गंवा बैठा। कल भी शेयर बाजार रिकार्ड स्तर पर पहुंचने के साथ गिरावट के साथ बंद हुआ था। 

आज सुबह एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, पाॅवरग्रिड, एचडीएफसी, पाॅवरग्रिड के शेयरों उछाल देखने को मिला। दूसरी तरफ टाइटन के शेयरों में सबसे अधिक 1.94% की गिरावट देखी गई। इसके अलावा रिलायंस, एक्सिस बैंक, इंडसंइड बैंक सहित 14 कंपनियां लाल निशान पर कारोबार कर रही थी। 

कल की स्थिति  

शेयर बाजार कल एक नया शिखर छूने के बाद फिसल गया। बीएसई का 30 स्टॉक्स वाला प्रमुख संवेदी सूचकांक कल एक नया रिकॉर्ड कायम करते हुए 53129 के स्तर पर पहुंच गया पर बिकवाली के दबाव में 18.82 अंक फिसलकर 52,861.18 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 15914 के स्तर को छूने के बाद 16.10 अंक लुढ़क कर 15,818.25 के स्तर पर बंद हुआ।  इससे पहले 28 जून 2021 को सेंसेक्स दिन के कारोबार के दौरान 53,126.73 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर तक गया था।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here