Share Market Update: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन की समाप्ति शेयर बाजार ने मजबूती के साथ की। आज सुबह की बढ़त शाम तक बरकरार रही। 30 संवेदी सूचकांक वाले सेंसेक्स में आज 395.33 अंक या 0.75% की उछाल देखने को मिली। सेंसेक्स 52,880 अंकों पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 112.15 अंक या 0.71% की बढ़त के साथ 15,834.35 पर बंद हुआ। सुबह भी शेयर बाजार आज हरे निशान पर खुला था।
Gold Price Today: सोने की कीमतों में गिरावट, चांदी की चमक बढ़ी, जानिए आज के ताजा भाव
सेंसेक्स में आज सबसे अधिक SBIN के शेयरों में 1.92% की उछाल देखने को मिली। इसके टाटा स्टील के शेयर 1.84%, एलटी के शेयर 1.47, बजाज फाइनेंस 1.38%, और एक्सिस बैंक के शेयर 1.26% की तेजी के साथ बंद हुए। वहीं, दूसरी ओर TECHM के शेयरों में सबसे अधिक 1.34% की गिरावट देखने को मिली। डाॅ रेड्डी, टाइटन सहित 7 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
सैलरी कटौती हो या PF फंड का किया हो उपयोग, ITR भरते वक्त रखें इन नियमों का ध्यान
सुबह का हाल
शेयर बाजार सप्ताह के पहले कारोबारी दिन में धमाकेदार शुरुआत की। सेंसेक्स आज सुबह 215.93 अंक या 0.41% प्रतिशत की तेजी के साथ 52,700.60 अंकों पर खुला। वहीं, निफ्टी ने भी आज तेज शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में निफ्टी 70.90 अंक या 0.45% की तेजी के साथ 15,793.10 अंकों पर कारोबार कर रहा था। इस महीने उम्मीद की जा रही है कि करीब 12 कंपनियां अपना आईपीओ लाएंगी।
सोमवार की सुबह शुरुआती कारोबार में टाटा स्टील के शेयर सबसे अधिक 1.24% का उछाल देखने को मिला। सनफर्मा के शेयर 0.82%, पाॅवरग्रिड के शेयर 0.48% की तेजी देखने को मिली। शेयर बाजार के ओपनिंग के वक्त 30 में से 28 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर कारोबार कर रहे थे। वहीं, दूसरी तरफ इंडसंइड बैंक के शेयरों में सबसे 0.09% की गिरावट देखी गई।







