कुछ क्षेत्रों को छोड़ दें तो इक्विटी म्यूचुअल फंड श्रेणियों में मिड कैप म्यूचुअल फंड ने पिछले एक साल में औसतन 24% रिटर्न दिया है और स्माल कैप म्यूचुअल फंडों ने समान समय अवधि में 30% रिटर्न दिया है। क्योंकि 2017 के बाद पहली बार शेयर बाजार में जबर्दश्त रैली देखने को मिल रही है। बाजार ऑलटाइम हाई पर है। रोज नया शिखर छू रहा है। जैसे ही शेयर बाजार अपने नए उच्च स्तर पर पहुंचता है, म्यूचुअल फंड फिर से चमकने लगते हैं। मिड कैप और स्माल कैप स्टॉक लंबे समय के बाद चमकने लगे हैं। शेयर बाजार की इस तेजी का फायदा अब म्यूचुअल फंड निवेशकों को भी मिल रहा है, जिन्होंने काफी धैर्य दिखाया है। 

यह भी पढ़ें: एफडी में निवेश करने से पहले कर लें ब्याज दरों की तुलना

आईटी और फार्मा सेक्टर के बाद शेयर बाजार में मिड और स्मॉल कैप इंडेक्स शीर्ष प्रदर्शन करने वालों में से हैं। बीएसई स्मॉल कैप इंडेक्स पिछले एक वर्ष में 34% बढ़ा है और इसी समयावधि में बीएसई मिड कैप इंडेक्स 21% बढ़ा है। जो निवेशक SIP के माध्यम से अच्छी म्यूचुअल फंड योजनाओं में निवेश करना जारी रखे, वो फायदे में हैं। पिछले तीन वर्षों में अच्छी इक्विटी स्कीमों में वार्षिक एसआईपी रिटर्न शानदार है। यहां कुछ ऐसे म्यूचुअल फंड स्कीम हैं, जिन्होंने 3 साल की एसआईपी के लिए 20% से अधिक वार्षिक रिटर्न दिया है…

स्कीम 3 साल SIP सालाना रिटर्न

5 साल SIP सालाना रिटर्न

Quant Small Cap 29% 16%
Quant Tax 25% 18%
Quant Active 24% 18%
PGIM India Midcap Opportunities 24% 15%
IIFL Focused Equity 22% 17%
Parag Parikh Long Term Equity 22% 18%
PGIM India Diversified Equity 22% 16%
UTI Equity 21% 16%
Quant Midcap 21% 15%
Kotak Small Cap 20% 14%
SBI Small Cap 20% 17%
Nippon India ETF Shariah BeES 20% 15%
Axis Small Cap 20% 16%
Mirae Asset Emerging Bluechip 20% 17%
BOI AXA Tax Advantage 20% 16%

इन योजनाओं में से दो योजनाएं- SBI स्माल कैप फंड और मिराए एसेट इमर्जिंग ब्लूचिप ने 10 साल के SIP के लिए 20% से अधिक वार्षिक रिटर्न दिया है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here