Sovereign Gold Bond: क्या आपको 500 रुपये सस्ता सोना चाहिए। अगर हां, तो आपके लिये शानदार मौका है। केन्द्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने आज साॅवरेन गोल्ड बाॅन्ड की नई किस्त जारी कर दी है। अगले पांच दिनों तक इसमें निवेश किया जा सकता है। बाॅन्ड 2 नवंबर को जारी किये जायेंगे। सरकार की तरफ से प्रति ग्राम सोने की कीमत 4,765 रुपये तय की गई है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की 2021-22 श्रृंखला के तहत अक्टूबर 2021 से मार्च 2022 के बीच चार चरणों में बॉन्ड जारी किए जाएंगे। इस श्रृंखला के तहत मई 2021 से सितंबर 2021 तक छह चरण में बॉन्ड जारी किए गए हैं।

यह भी पढ़ेंः आपको फ्रॉड से बचाता है एसबीआई का ओटीपी आधारित एटीएम कैश विदड्रॉल

हर 10 ग्राम पर मिलेगी 500 रुपये की छूट अगर…

मंत्रालय ने कहा कि निवेशकों को ऑनलाइन आवेदन तथा डिजिटल तरीके से भुगतान करने पर 50 रुपये प्रति ग्राम की छूट दी जाएगी और इस योजना में निवेश करने पर ब्याज के रूप में अतिरिक्त प्रतिफल भी मिलेगा। योजना में न्यूनतम एक ग्राम सोने का निवेश किया जा सकता है।

यहां से करें खरीदारी

वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि 2021-22 सीरीज-8 की सदस्यता अवधि 25 अक्टूबर से 29 अक्टूबर होगी और बॉन्ड दो नवंबर को जारी किए जाएंगे।  ये बॉन्ड बैंकों (छोटे वित्त बैंकों और भुगतान बैंकों को छोड़कर), स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसएचसीआईएल), क्लियरिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (सीसीआईएस), नामित डाकघरों और मान्यता प्राप्त शेयर बाजारों (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया और और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) के माध्यम से बेचे जाएंगे।

999 शुद्धता वाले सोने के बंद भाव के औसत के बराबर होगा रेट

बॉन्ड भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा भारत सरकार की ओर से जारी किए जाएंगे।   इसके लिए सोने का भाव सदस्यता अवधि से पहले के सप्ताह के अंतिम तीन कार्य दिवसों के लिए भारतीय सर्राफा एवं आभूषण संघ लिमिटेड द्वारा प्रकाशित 999 शुद्धता वाले सोने के बंद भाव के औसत के बराबर होगा। बॉन्ड की अवधि आठ वर्ष के लिए होगी और पांचवें वर्ष के बाद बाहर निकलने का विकल्प भी होगा। 

यह भी पढ़ेंः IRCTC के शेयरों ने निवेशकों का 35000 करोड़ डुबोया, क्या अब भी है खरीदारी का मौका?



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here