Sovereign Gold Bond: साॅवरेन गोल्ड बाॅन्ड सीरीज की पांचवी किस्त 9 अगस्त को जारी की गई थी। इसमें निवेश करने की आखिरी तारीख 13 अगस्त है। इस स्कीम के जरिए गोल्ड बाॅन्ड खरीदने के लिए आपको 1 ग्राम के लिए 4790 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं, अगर आप डिजिटल भुगतान करते हैं तो आपको प्रति ग्राम 50 रुपये की छूट मिलती है। यानी दस ग्राम सोने की खरीद पर 500 रुपये की छूट मिलेगी। आइए जानते हैं कि आप इसमें निवेश कैसे कर सकते हैं।
ऐसे खरीदें SBI से सस्ते में गोल्ड
1- इसके लिए सबसे पहले अपने एसबीआई नेट बैंकिंग अकाउंट को लॉग इन करें।
2- ई-सर्विसेज पर क्लिक करें और ‘सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड’ पर जाएं।
3- ‘नियम और शर्तें’ पर टिक करे और ‘Procees’ पर क्लिक करें।
4- इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें। यह रजिस्ट्रेशन सिर्फ एक बार ही किया जाता है।
5- अब सबमिट पर क्लिक करें
6- अब कितनी क्वांटिटी में आप सोना खरीदना चाहते हैं ये भरें और किसको इसमें नॉमिनी बनना चाहते हैं इस बारे में डिटेल्स दें।
7- अब बस ‘सबमिट’ पर क्लिक कर दें।
यहां से भी खरीद सकते हैं गोल्ड बाॅन्ड
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड सभी बैंकों, स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SHCIL), नामित डाकघरों और मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंजों (Stock Exchanges), नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज लिमिटेड (BSE) के माध्यम से बेचे जाते हैं। स्मॉल फाइनेंस बैंक (Small Finance Bank) और पेमेंट बैंकों (Payment Bank) को सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड बेचने की अनुमति नहीं होती है।
ये हैं नियम
कोई भी व्यक्ति और हिंदू अविभाजित परिवार अधिकतम चार किलोग्राम मूल्य तक का बॉन्ड खरीद सकता है जबकि ट्रस्ट और समान संस्थाएं के लिए खरीद की अधिकतम सीमा 20 किलोग्राम है। बांड खरीदने के लिए अपने ग्राहक को जानो (केवाईसी) संबंधी मानदंड उसी तरह के होंगे जैसे कि बाजार से सोना खरीदते वक्त होते हैं। सरकार की सावरेन गोल्ड बॉंड योजना नवंबर 2015 में शुरू हुई थी।







