सरकारी स्वर्ण बांड योजना (Sovereign Gold Bond Scheme) 2021-22 के लिए निर्गम मूल्य 4,807 रुपये प्रति ग्राम रखा गया है। सरकारी स्वर्ण बांड (एसजीबी) योजना 2021-21 की चौथी सीरीज 12 जुलाई से 16 जुलाई, 2021 तक खरीद के लिए खुली रहेगी। भारत सरकार के परामर्श से रिजर्व बैंक ऑनलाइन आवेदन और डिजिटल तरीके से भुगतान करने वाले निवशकों को 50 रुपये प्रति ग्राम की छूट देगा। यानी बर दस ग्राम पर निवेशकों को 500 रुपये की छूट मिलेगी। ऐसे में अगर कोई डिजिटल पेमेंट के जरिए 10 ग्राम गोल्ड बाॅन्ड खरीदता है तो उसे यह 4,807 रुपये के बजाए 4,757 रुपये में पड़ेगा। 

टाटा ग्रुप की कंपनी ने निवेशकों को किया मालामाल, साल भर में एक लाख को बना दिए 13 लाख रुपए

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने ग्राहकों की साॅवरेन गोल्ड बाॅन्ड की 6 खासियतें बताई हैं। आइए जानते हैं SBI ने क्या कुछ ट्वीट करके बताया है – 

तरलता: बॉन्ड जारी होने के पखवाड़े के भीतर स्टॉक एक्सचेंजों पर तरलता के अधीन हो जाते हैं।

रिटर्न की गारंटी: इसकी सबसे खास बात होती है कि निवेशक को सोने के भाव बढ़ने का लाभ तो मिलता ही है। साथ ही उन्हें इन्वेस्टमेंट रकम पर 2.5 फीसदी का गारंटीड फिक्स्ड ​इंटरेस्ट भी मिलता है।
 
Tax में छूट: इस पर तीन साल के बाद लांग टर्म कैपिटल गेन टैक्स लगेगा (मैच्योरिटी तक रखने पर कैपिटल गेन टैक्स नहीं लगेगा) 

लोन की सुविधा: वहीं इसका लोन के लिए  इसका उपयोग कर सकते हैं। इन बॉन्ड्स की अवधि 8 साल की होती है और 5वें साल के बाद ही प्रीमैच्योर विड्रॉल किया जा सकता है। 

GST और मेकिंग चार्ज से छूट : फिजिकल गोल्ड की तरह जीएसटी और मेकिंग चार्ज से छुट्टी। 

स्टोरेज की समस्या से मुक्ति: डिजिटल गोल्ड की रख रखाव की समस्या से भी जूझना नहीं पड़ता है। 

 

पीएम किसान: करीब 2 करोड़ किसानों का पेमेंट राज्य सरकारों ने रोका, फौरन चेक करें लिस्ट, कहीं इसमें आपका नाम तो नहीं

कहां तक जा सकता है सोने का भाव

आईआईएफएल के उपाध्यक्ष (कमोडिटी एवं करेंसी) अनुज गुप्ता का कहना है कि कोरोना संकट के बावजूद भी सोना निवेशकों का पसंदीदा माध्यम बना हुआ है और इसमें लंबी अवधि में तेजी का दौर जारी रहेगा। उनका कहना है कि इस साल दिवाली तक सोना फिर 55 हजार रुपये के स्तर पर पहुंच सकता है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here