#UPPolitics#SamajwadiParty#MulayamSinghYadav#Ex DefanceMin.#Ex.CMofUP#UPGovt.#

यूपी की राजनीति में मुलायम सिंह यादव का नाम हमेशा याद किया जायेगा। ये ऐसे नेता थे जिन्होंने कांग्रेस व भाजपा जैसी राष्ट्रीय पार्टी को लगभग तीस सालों तक यूपी में आने नहीं दिया। बसपा और सपा ने ऐसाी राजनीति चलायी कि भाजपा और कांग्रेस सत्ता से दूर रहे। बीजेपी का संन्यास तो 2017 में खत्म हुआ और भाजपा के योगी सीएम बने। सपा और बसपा के साथ कांग्रेस भी वजूद के लिये संघर्ष करते नजर आये। 81 साल के सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह आल अपनी सेहत से पहरेशान है। मुलायम को पका हुआ आम कहा जाये तो अनुचित नहीं होगा। वो अपने जीवन के सबसे कठिन दौर से गुजर रहे हैं। एक समय था कि मुलायम के नाम की यूपी में तूती बोलती थी। यूपी की राजनीति में बेताज बादशाह कहा जाता था। मुलायम सिंह चार बार यूपी के सीएम और एक बार देश के रक्ष मंत्री भी बन चुके है। नेता जी समाजवादी नेता डा.राम मनोहर लोहिया के विचारों से काफी प्रभावित रहे और उन्होंने में1992 समाजवादी पार्टी की स्थापना की।

यह बात तो सभी जानते हैं कि सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव को दगल कराने का बहुत शौक है। लेकिन बहुत कम लोग जानते होंगे कि वो खुद भी दंगल में कुश्ती लड़ते थे। अच्छे अच्छे पहलवान को कुछ मिनटों में चित कर देते थे। आज हालात यह है कि बिना किसी सहारे के वो दो कदम चल भी नहीं सकते है।

अयोध्या राम मंदिर व बाबरी मस्जिद विध्वंस के समय मुलायम सिंह ने रामभक्तों की गोलियां चलवायी थी। भारी तादाद में लोग मारे गये और गंभीर रूप से घायल हुए थे। जिसकी वजह से उन्हें लोगों की काफ आलोचना झेलनी पड़ी थी। लोग उन्हें मौलाना मुलायम सिंह कहते हैं।

1974 में उन्होंने बीकेडी के टिकट पर यूपी के जसवंत नगर से विधानसभा का चुनाव लड़ा और विधायक बन कर विधानसभा पहुंचे। मुलायम सिंह यादव 1989 में पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। नेता जी यूपी के चार बार सीएम बने। उनकी सरकार पर भ्रष्टाचार और गुंडों को पनाह देने का आरोप भी लगा। सजातीय लोगों को राजनीतिक संरक्षण देने का भी आरोप मुलायम सरकार पर विपक्षी दलों ने लगाया। मुलायम ने अपनी धुर विरोधी बसपा प्रमुख मायावती के साथ मिल कर यूपी में साझा सरकार भी चलाई। एक समय ये भी आया कि उन्हें देश का पीएम बनने का मौका मिला लेकिन बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू  यादव ने उनकी पीएम बनने की राह में रोड़े अटका दिया।

समाजवादी पार्टी के संस्थापकए मुलायम सिंह यादवए एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं जो एक विपुल राजनीतिक पोर्टफोलियो वाले हैं। वे 1989 से 1991ए 1993 से 1995 और 2003 से 2007 तक तीन अल्प कार्यकालों के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं। वे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पिता हैं। वे वर्तमान में आजमगढ़ निर्वाचन क्षेत्र के सांसद हैं। उन्होंने 1996.1998 में भारत के रक्षा मंत्री के रूप में कार्य किया। उन्हें 1974.2007 के बीच सात कार्यकालों के लिए उत्तर प्रदेश के विधायक के रूप में चुना गया। मुलायम सिंह ने विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ गठबंधन कियाए जब तक कि उन्होंने 1992 में उन्हीं के द्वारा स्थापित राजनीतिक पार्टी समाजवादी पार्टी में नेतृत्व करने का फैसला किया । उनके नेतृत्व में पार्टी ने कई बार जीत हासिल कीए जिसने उन्हें उत्तर प्रदेश में एक विरोधी के रूप में स्थापित कर दिया। वे वर्तमान में लोकसभा में संसद सदस्य के रूप में अपने छठे कार्यकाल के लिए सेवारत हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here