इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने जीत के साथ अपने सफर का आगाज किया है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ केकेआर ने 10 रनों से जीत दर्ज की। नीतीश राणा केकेआर की जीत के हीरो रहे और उनको ही मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। नीतीश ने 56 गेंद पर ताबड़तोड़ 80 रनों की पारी खेली और पचासा जड़ते ही खास तरह से इसको सेलिब्रेट किया। नीतीश ने पचासा जड़ा और दाएं हाथ की उंगलियां दिखाकर एक इशारा किया। चलिए आपको नीतीश के इस खास सेलिब्रेशन की वजह बताते हैं। दरअसल स्टार फुटबॉलर मेसट ओजिल भी इसी अंदाज में अपने गोल को सेलिब्रेट करते हैं। उंगलियों से वह ‘M’ बनाते हैं और नीतीश ने यह ‘M’ खास वजह से बनाया।
IPL 2021: मोर्गन ने बताया क्यों हरभजन सिंह से कराया गया सिर्फ एक ओवर
नीतीश ने अपनी यह ‘M’ अपनी नीस मीरा के लिए बनाया। नीतीश ने मैच के बाद इस सेलिब्रेशन का राज सबसे शेयर किया। मैच की बात करें तो केकेआर ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 187 रन बनाए। नीतीश के अलावा राहुल त्रिपाठी ने शानदार बल्लेबाजी की और 29 गेंद पर 53 रनों की पारी खेली और इसके अलावा दिनेश कार्तिक ने 9 गेंद पर नॉटआउट 22 रन बनाए।
मुंबई और चेन्नई के बाद आईपीएल में ऐसा करने वाली पहली टीम बनी KKR
जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 20 ओवर में पांच विकेट पर 177 रन ही बना सकी। मनीष पांडे ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। मनीष पांडे 44 गेंद पर 61 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। केकेआर इस जीत के साथ प्वॉइंट टेबल में दूसरे पायदान पर पहुंच गया है। प्वॉइंट टेबल में दिल्ली कैपिटल्स फिलहाल टॉप पर है।







