SSC CHSL 2019 Tier-1 Answer Key: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (सीएचएसएल) परीक्षा 2019 के टियर 1 की अंतिम उत्तरकुंजी और प्रश्नपत्र शुक्रवार को जारी कर दिया। इसका परिणाम 15 जनवरी को घोषित हुआ था।
एसएससी सीएचएसएल 2019 टीयर -1 की परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी अब फाइनल आंसर की व प्रश्नपत्र डाउनलोड कर सकते हैं। एसएससी सीएचएसएल 2019 टीयर -1 ‘आंसर की’ और प्रश्नपत्र आयोग की वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर डाउनलोड किए जा सकते हैँ। अभ्यर्थी नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से भी आंसर की और प्रश्नपत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC CHSL 2019 Answer Key Direct Link
एसएससी के लेटेस्ट नोटफिकेशन के अनुसार, एसएससी सीएचएसएल 2019 टीयर -1 की उत्तरकुंजी 21 फरवरी तक आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।







