अंकिता लोखंडे और कंगना रनौत के बाद सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने रिया चक्रवर्ती के इंटरव्यू पर रिएक्शन दिया है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंटसे से रिया को करारा जवाबा दिया है और उन्हें भगवान से डरने के लिए भी कहा है. श्वेता सिंह ने अपने इंस्टाग्रम अकाउंट पर अपनी बात के सबूत के तौर पर एक तस्वीर भी शेयर की है. यह तस्वीर उनकी फ्लाइट टिकट की है.

श्वेता सिंह कीर्ति ने इंस्टाग्रा पोस्ट में लिखा,”रिया ने अपने इंटरव्यू में कहा कि हम अपने भाई को प्यार नहीं करते!! सही है, इसलिए मैं जनवरी में अमेरिका से भारत आई थी क्योंकि जैसे ही मुझे पता चला की भाई चंडीगढ़ जा रहा है और वह ठीक नहीं है. मैंने अपना बिजनेस बंद किया और अपने बच्चों को छोड़ा! इससे भी दुख की बात यह थी कि जब मैं वहां पहुंची अपने भाई से मिल भी नहीं पाई. भाई पहले ही चंडीगढ़ से चला गया था क्योंकि रिया के लगातार कॉल आ रहे थे और कुछ काम की वजह से.”

यहां देखिए श्वेता सिंह कीर्ति का इंस्टाग्राम पोस्ट-

श्वेता ने आगे लिखा, “परिवार हमेशा से उसके साथ खड़ा रहा है. किसी को इसमें शक करने जरा भी हिम्मत नहीं है.” श्वेता इस पोस्ट में एक तस्वीर भी शेयर की. यह तस्वीर एयर टिकट की है. श्वेता सिंह ने 26 जनवरी को अमेरिका से भारत की ओऱ रवाना हुई थी. इसके अलावा श्वेता ट्विटर पर भी दो ट्वीट करते हुए रिया के इंटरव्यू पर रिएक्शन दिया है.

यहां देखिए श्वेता सिंह कीर्ति का ट्वीट-

श्वेता ने एक ट्वीट में लिखा,”काश बाई कभी भी उस लड़की से नहीं मिलते. बिना उसकी सहमित के उसे ड्रग्स दिया और बाद में उसे मनाया कि वह ठीक नहीं था, उसे मनोचिकित्सक के पास लेकर गई. किस तरह की बातें हैं ये. तुम अपनी आत्मा को क्या जवाब दोगी.” वहीं, अन्य ट्वीट में श्वेता ने लिखा कि जब सुशांत चंडीगढ़ में रिया ने 2-3 दिन में लगातार 25 कॉल किए. क्यों? ऐसी क्या एमरजेंसी थी?

यहां देखिए श्वेता सिंह कीर्ति के अन्य ट्वीट-

कंगना रनौत ने रिया चक्रवर्ती के इंटरव्यू पर दिया ये रिएक्शन, एक्ट्रेस की इस बात पर जताई सहमति





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here