सुबह करीब 10:30 बजे सीबीआई की टीम सुशांत के बांद्रा स्थित घर पहुंची है। सीबीआई के साथ एम्स की फॉरेंसिक टीम भी है। इसके साथ ही सुशांत की बहन मीतू सिंह, सिद्धार्थ पिठानी, केशव और कुक नीरज भी हैं। सुशांत के घर पर क्राइम सीन को रीक्रिएट किया जा रहा है। सीबीआई सीन रीक्रिएट कर कुछ नए सुराग खंगालने की कोशिश करेगी।
फिर से क्यों रीक्रिएट किया जा रहा क्राइम सीन
इससे पहले भी सीबीआई ने दो बार क्राइम सीन रीक्रिएट किया था। लेकिन तब सीबीआई के ही फॉरेंसिक एक्सपर्ट साथ थे। इस बार एम्स के डॉक्टर वहां पहुंचे हैं, इसलिए नए सिरे से फॉरेंसिक सबूत जुटाने की कोशिश होगी। सिद्धार्थ, केशव और नीरज घटना के वक्त घर में ही थे। मीतू भी खबर मिलने के फौरन बाद वहां पहुंच गई थीं। सीबीआई दीपेश सावंत को भी लाना चाहती थी, लेनिक दीपेश सावंत अभी एनसीबी दफ्तर में हैं।
जैद और अब्दुल ने मांगी जमानत
गिरफ्तार आरोपी ड्रग पेडलर्स जैद विलात्रा और अब्दुल बासित परिहार ने जमानत की मांग की है। दोनों के वकील ने मुंबई सेशंस कोर्ट में जमानत की अर्जी डाली है। दोनों को अदालत ने 9 सितंबर तक एनसीबी की रिमांड पर भेजा है। जैद और अब्दुल का शौविक और सैमुअल से डायरेक्ट कनेक्शन है। अब तक की पूछताछ में यही बात सामने आई है कि शौविक और सैमुअल इन्हीं दोनों से ड्रग्स खरीदते थे।
सायन अस्पताल में मेडिकल टेस्ट
सुशांत केस में ड्रग ऐंगल से जांच कर रही एनसीबी की टीम शौविक और सैमुअल के अलावा आरोपी ड्रग पेडलर जैद विलात्रा और कैजान इब्राहिम को भी मेडिकल टेस्ट के लिए सायन हॉस्पिटल लेकर गई है।
श्रुति मोदी के घर पहुंच सकती है एनसीबी की टीम
सुशांत केस में ड्रग ऐंगल से जांच कर रही एनसीबी की टीम किसी भी वक्त सुशांत की बिजनस मैनेजर रहीं श्रुति मोदी के घर जांच के लिए पहुंच सकती है। माना जा रहा है कि टीम श्रुति मोदी के गोरेगांव स्थित घर पर कभी भी पहुंच सकती है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि श्रुति मोदी की भी गिरफ्तार कर सकती है। इससे पहले श्रुति और रिया चक्रवर्ती के बीच की कुछ चैट भी सामने आई थी।
शौविक और मिरांडा ने कबूली ड्रग्स खरीदने की बात
बताया जाता है कि एनसीबी की पूछताछ में शुक्रवार को सैमुअल मिरांडा और शौविक चक्रवर्ती दोनों ने ड्रग्स खरीदने की बात कबूल की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैमुअल ने बताया कि उन्होंने सुशांत के लिए ड्रग्स खरीदा, जबकि शुरुआती टाल मटोल के बाद शौविक ने भी कहा कि उन्होंने रिया चक्रवर्ती के लिए ड्रग्स खरीदे थे।
बॉलिवुड में ड्रग्स के ऐंगल की जांच हुई तेज
एनसीबी की मानना है कि बॉलिवुड में ड्रग्स के इस्तेमाल करने के लिए कुछ बड़े नामों का भी खुलासा हो सकता है। श्रुति मोदी के रिया और शौविक के अलावा अन्य बॉलिवुड सिलेब्रिटीज से भी संपर्क थे। एनसीबी की पूछताछ में शौविक और सैमुअल ने यह बात स्वीकार कर ली है कि उन्होंने ड्रग्स खरीदा था। यह भी सामने आया है कि ड्रग्स खरीदने के लिए रिया चक्रवर्ती के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल किया गया था।
Showik-Rhea Drug Connection: रिया ने शौविक से मार्च 2020 में मांगी थी ड्रग्स!







