Stock Market Today: मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच आज भारतीय बाजार ने लाल निशान में कारोबार की शुरुआत की है. बीएसई का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स (BSE Sensex) 164.13 अंक यानी 0.27 फीसदी की गिरावट के साथ 60,141.03 के लेवल पर है. वहीं, निफ्टी (NSE Nifty) इंडेक्स 72.55 अंकों यानी 0.4 फीसदी की गिरावट के साथ 17,926.65 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. वहीं, निफ्टी बैंक (Bank Nifty) में आज बिकवाली हावी है. निफ्टी बैंक शुरुआती कारोबार में 280.90 अंक फिसलकर 38,026.20 के लेवल पर है. 

ग्लोबल मार्केट में कैसा रहा कारोबार?
आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार हो रहा है. निक्केई और कोस्पी में लाल निशान में दिखाई दे रहे हैं. वहीं, शंघाई हरे निशान में है. इसके अलावा अमेरिकी बाजारों में तेजी देखने को मिल रही है. डाओ जोंस और नैस्डेक हरे निशान में नजर आ रहे हैं. 

इन स्टॉक्स में है तेजी
बीएसई के टॉप-30 शेयर्स की बात करें तो 14 स्टॉक्स लाल निशान में ट्रेड कर रहे हैं. इसके अलावा 16 शेयर्स मेंअच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है. आज NTPC 2.72 फीसदी की तेजी के साथ टॉप गेनर है. इसके अलावा एशियन पेंट्स, पॉवर ग्रिड, एमएंडएम, मारुति, एलटी, आईटीसी, सन फार्मा, बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक, बजाज ऑटो, टाइटन, बजाज फिनसर्व और नेस्ले इंडिया के स्टॉक्स में तेजी है. 

इन शेयर्स में हो रही बिकवाली
इसके अलावा गिरावट वाले शेयर्स की बात करें तो आज HDFC टॉप लूजर है. इसमें 1.18 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है. इसके अलावा रिलायंस, डॉ रेड्डी, HDFC Bank, एक्सिस बैंक, टीसीएस, कोटक बैंक, एचसीएल टेक, भारती एयरटेल, ICICI Bank, HUL और इंफोसिस में भी बिकवाली हो रही है. 

आईटी, फार्मा और रियल्टी सेक्टर में बिकवाली
आज सेक्टोरियल इंडेक्स में मिलाजुला कारोबार हो रहा है. बैंक निफ्टी, फाइनेंशियल सर्विसेज, आईटी, मीडिया, फार्मा, प्राइवेट बैंक, रियल्टी और ऑयल एंड गैस सेक्टर में गिरावट है. इसके अलावा ऑटो, एफएमसीजी, मेटल, पीएसयू बैंक, हेल्थकेयर और कंज्यूमर ड्यूरेबल सेक्टर में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है. 

यह भी पढ़ें:

IPO में पैसा लगाने का है प्लान तो आज से मिल रहा मौका, सिर्फ 13755 रुपये का करना होगा निवेश

केंद्र सरकार की इस स्कीम में पति-पत्नी को हर महीने मिलेंगे 10,000 रुपये, आप भी ले सकते हैं दोगुना फायदा



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here