Stock Market Opening: घरेलू शेयर बाजार आज गिरावट पर ही खुला है और इसमें शुरुआती ट्रेडिंग में लाल निशान में कारोबार देखा जा रहा है. सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में आने के लिए स्ट्रगल करते दिखाई दे रहे हैं. बैंकिंग शेयरों में आज मजबूती देखी जा रही है.
कैसे खुला बाजार
शेयर बाजार आज गिरावट के साथ खुला है. ओपनिंग में सेंसेक्स 100 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था. ओपनिंग के कुछ मिनट के बाद ही सेंसेक्स 37.73 अंक की गिरावट के साथ 58,750 पर कारोबार कर रहा है. निफ्टी की शुरुआत आज 17590 के स्तर पर हुई है.
ओपनिंग के 20 मिनट के भीतर का कारोबार
ओपनिंग के 20 मिनट के भीतर सेंसेक्स 42.4 अंक यानी 0.07 फीसदी की गिरावट के साथ 58,745.62 पर कारोबार कर रहा है. वहीं निफ्टी हरे निशान में आ गया है. 7.60 अंक की तेजी के साथ 17,567 पर ट्रेड हो रहा है.







