बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) एक अवॉर्ड शो में नज़र आए थे. अवॉर्ड शो के स्टेज पर सुनील ग्रोवर बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की मिमिक्री करते दिखाई दे रहे हैं. हाल ही में इंटरनेट पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें सुनील ग्रोवर दीपिका के इंस्टाग्राम के उकाउंट की फैन फॉलोइंग बढाने की बात कर रहे हैं. आपको बता दें, ये वीडियो स्मॉल मिर्ची अवॉर्ड का है. इसी के साथ दीपिका पादुकोण को अवॉर्ड से नवाजा गया था और सुनिल ग्रोलर शाहरुख खान के गाने पर एंट्री मारते हुए दिखाई देते हैं.
वीडियो में सुनिल ग्रोवर अपारशक्ति खुराना से कहते हैं कि, ‘मेरा दीपिका पादुकोण से परिचय कराओ हम आपस में दोनों मिल के हम लोग थोड़ा सा कुलभूषण कर लेते है. दीपिका पूछती हैं कि कुलभूषण होता क्या है जिसके जवाब में सुनील कहते है कि, ‘वो होता है न दो लोग मिल के सोशल मीडिया पर कोलेबरेशन करते है. दीपिका आपके इंस्टाग्रां पर 50 मीलियन फैन फॉलोइंग है और मेरी 7 एम है. जिसके बाद दीपिका सुनील के साथ कोलेबरेशन करने को तैयार हो जाती हैं.’
सुनील ग्रोवर आते कहते हैं कि, ‘दीपिका क्यों न हम एक वीडिया बनाए. वीडियो बनाकर आपकी फैन फॉलोइंग बढ़ाते है. दोनों चुन्नी ओढ़कर फिल्म फिल्म ‘पद्मावती’ के गाने ‘घूमर घूमर’ पर डांस करते दिखाई देते हैं. इसके बाद फिल्टर लगा कर भी दोनों डांस करते दिखाई दिए. इसी के साथ सुनील ग्रोवर फिल्म ओम शांति ओम के गाने पर शाहरुख की एक्टिंग करते दिखाई दिए.







