साल 2021 को शेयर बाजार के लिए IPO का साल कहा जाए तो गलत नहीं होगा। इस साल एक के बाद एक आईपीओ आए। लेकिन अगर आप किन्हीं वजहों से अबतक के आईपीओ में निवेश करना से चूक गए हों तो फिर एक सुनहरा मौका है। 16 दिसंबर को सुप्रिया लाइफसाइंस का आईपीओ खुद रहा है। आइए जानते इस IPO से जुड़े डीटेल्स- 

क्या है प्राइस बैंड? 

सुप्रिया लाइफसाइंस लिमिटेड ने 16 दिसंबर से शुरू होने वाले अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए मूल्य दायरा 265-274 रुपये प्रति शेयर तय किया है। कंपनी इस IPO के जरिए 700 करोड़ रुपये इकट्ठा करना चाहती है। 

यह भी पढ़ेंः FD पर ब्याज: SBI, ICICI, Axis और HDFC में कहां मिल रहा सबसे बेहतर रिटर्न

क्या करती है कंपनी 

सुप्रिया लाइफसाइंस लिमिटेड का आईपीओ 16 दिसंबर को खुलेगा और 20 दिसंबर को बंद होगा। हालांकि एंकर निवेशकों के लिए बोली की प्रक्रिया 15 दिसंबर को होगी। पहले कंपनी बिक्री के लिए 1000 करोड़ रुपये के शेयरों की पेशकश करने वाली थी, लेकिन बाद में उसे घटाकर 500 करोड़ रुपये कर दिया गया। सुप्रिया लाइफसाइंस सक्रिय दवा घटकों के विनिर्माण एवं आपूर्ति क्षेत्र की बड़ी भारतीय कंपनियों में से एक है। 1 अप्रैल 2020 से 1 अक्टूबर 2021 तक कंपनी अपने प्रोडक्ट 86 देशों में भेजती रही है। 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here