सुशांत सिंह राजपूत केस में CBI की जांच 9वेंं दिन जारी है। आज (29 अगस्त) को रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शौविक, सिद्धार्थ पिठानी, सैमुअल मिरांडा और नीरज से फिर से पूछताछ की जाएगी। रिया से 8वें दिन करीब 10 घंटे पूछताछ की गई थी। इसके बाद वह मुंबई पुलिस की सुरक्षा लेकर अपने घर गई थीं। आज डीआरडीओ गेस्ट हाउस मुंबई पुलिस भी पहुंची है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस केस के मुख्य आरोपियों और गवाहों का पॉलीग्राफ टेस्ट भी हो सकता है।

सिद्धार्थ पिठानी के बयानों में अंतर
सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैटमेट रहे सिद्धार्थ पिठानी से सीबीआई की टीम पूछताछ कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके बयानों में अंतर पाया गया है। बता दें कि खबर आई थी कि सिद्धार्थ और दीपेश सरकारी गवाह बनना चाहते हैं।

एनसीबी ने दो लोगों को किया गिरफ्तार
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ‘ड्रग्स ऐंगल’ आने के बाद जांच के लिए मुंबई पुहंची नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले टीम ने 5 ड्रग पेडलर्स पकड़ा था।

डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंचे संदीप श्रीधर
सुशांत सिंह राजपूत के सीए रहे संदीप श्रीधर डॉक्यूमेंट्स लेकर डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंचे हैं। इसी गेस्टहाउस में सीबीआई की टीम सुशांत मामले को लेकर पूछताछ कर रही है। बताते चलें कि सुशांत के पिता के द्वारा रिया के खिलाफ पैसों के हेरफेर का आरोप लगाने के बाद संदीप श्रीधर की इस मामलें में एंट्री हुई थी।

रिया से पूछे जा रहे हैं ये सवाल
रिया चक्रवर्ती दूसरे दिन सीबीआई के सवालों का सामना कर रही हैं। हमारे सहयोगी टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के मुताबिक, सीबीआई उनसे ड्रग्स से जुड़े सवाल कर रही है। रिया से पूछा जा रहा है…
-क्या सुशांत ड्रग्स लेते थे?
-क्या रिया ने कभी ड्रग्स ली?
-गौरव आर्या कौन है?
-क्या सुशांत को कभी चुपचाप ड्रग्स दी गई?
-क्या सुशांत ने कभी ड्रग्स का ओवरडोज लिया?

यह भी पढ़ेंःड्रग्स ग्रुप चैट लीक होने के बाद बढ़ीं रिया की मुश्किलें, यहां देखें सीबीआई के आज के सवाल

सीबीआई पूछताछ के लिए DRDO गेस्ट हाउस पहुंचे रिया और शौविक चक्रवर्ती
रिया चक्रवर्ती डीआरडीओ गेस्ट हाउस के लिए घर से रवाना हो चुकी हैं

NCB ने पकड़े 5 ड्रग पेडलर्स
इसी बीच रिपोर्ट्स के मुताबिक, नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने 5 ड्रग पेडलर्स पकड़ लिए हैं। उनके मेडिकल टेस्ट के बाद उनको कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा। इन ड्रग पेडलर्स का रिया ड्रग चैट से लेना-देना है या नहीं, इसका पता नहीं चल सका है। टीम जल्दी इनका नेटवर्क पता करेगी।

रिया चक्रवर्ती को मिलेगा पुलिस प्रोटेक्शन
इसी बीच मुंबई पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी है कि रिया चक्रवर्ती जब भी अपने घर से डीआरडीओ गेस्ट हाउस आएंगी और वहां से जाएंगी उनको पुलिस प्रोटेक्शन दिया जाएगा। ऐसा सीबीआई की रिक्वेस्ट पर किया जा रहा है।

रिया सहित मुख्य आरियों का हो सकता है पॉलिग्राफ टेस्ट
टाइम्स नाऊ की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, सीबीआई इस केस के मुख्य आरोपियों और गवाहों का पॉलिग्राफ या लाई डिटेक्टर टेस्ट करवा सकती है। इन आरोपियों में रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शौविक, सिद्धार्थ पिठानी, नीरज और सैमुअल मिरांडा। हालांकि पॉलिग्राफ टेस्ट के लिए जिनका लाई डिटेक्शन होना है उनके अप्रूवल के साथ लॉयर को भी साथ लेना पड़ता है और जूडिशल मजिस्ट्रेट से भी अनुमति लेनी पड़ती है। इस टेस्ट के रिजल्ट को सुबूत के तौर पर नहीं रख सकते लेकिन फाइनल रिपोर्ट में लगाते हैं। वहीं अगर आरोपी टेस्ट के लिए मना करता है तो इसे भी फाइनल रिपोर्ट में लिखा जाता है।

सैमुअल मिरांडा और मुंबई पुलिस पहुंची डीआरडीओ गेस्ट हाउस
सुशांत सिंह राजपूत केस में आगे की इन्वेस्टिगेशन के लिए CBI टीम डीआरडीओ गेस्ट हाउस में है। इस बीच वहां मुंबई पुलिस की टीम और सैमुअल मिरांडा भी पहुंच चुके हैं। सिद्धार्थ पिठानी, केशव और नीरज भी गेस्ट हाउस पहुंचे।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here