T20 World Cup: टीम इंडिया T20 वर्ल्ड कप में अपने दोनों मुकाबले एकतरफा अंदाज में हार चुकी है. दोनों ही मुकाबलों में भारतीय खिलाड़ी पूरी तरह बेदम नजर आए. रविवार रात को न्यूजीलैंड से हार के बाद टीम इंडिया की घर वापसी भी लगभग तय मानी जा रही है. ऐसे में सोशल मीडिया पर यूजर्स टीम इंडिया के खिलाड़ियों की जमकर खबर ले रहे हैं. यूजर्स को विराट कोहली का एक पुराना ट्वीट भी हाथ लगा है, जिसे लेकर कैप्टन कोहली पर जमकर निशाना साधा जा रहा है.

यह ट्वीट करीब 10 साल पुराना है. 23 जनवरी 2011 को किए गए इस ट्वीट में कोहली लिख रहे हैं, ‘हार से दुखी हूं, अब घर जा रहा हूं”

कोहली ने यह ट्वीट दक्षिण अफ्रीका दौरे पर वनडे सीरीज हारने के बाद किया था. 23 जनवरी 2011 को दक्षिण अफ्रीका ने वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला 33 रन से जीतकर श्रृंखला को 3-2 से अपने नाम कर लिया था.

न्यूजीलैंड से मिली ताजा हार के बाद सोशल मीडिया यूजर्स अब इस पुराने ट्वीट के जरिए विराट को ट्रोल कर रहे हैं. एक यूजर्स ने उन्हें जोफ्रा आर्चर की तरह बताया है. दरअसल, आर्चर की भविष्यवाणियां अक्सर सही रहती हैं. ऐसे में जब विराट ने 10 साल पहले सीरीज हार कर घर जाने का ट्वीट किया तो यूजर्स ने इसे वर्ल्ड कप भविष्यवाणी से जोड़ दिया. सोशल मीडिया पर यूजर्स अलग-अलग अंदाज में उन्हें घेरते नजर आए.

यह भी पढ़ें:

T20 World Cup: सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगा भारत? एक नहीं बल्कि कई उलटफेरों की जरूरत

T20 World Cup: ICC टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड से हार का सिलसिला जारी, 18 साल में 5वीं बार हारी टीम इंडिया





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here