टी-20 विश्व कप के पहले वॉर्मअप मैच में टीम इंडिया का सामना इंग्लैंड के साथ हो रहा है। भारत के कप्तान विराट कोहली की ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इंग्लैड के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज में विराट ने रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग की थी और उनके बल्ले से जमकर रन निकले थे। ऐसे में हर किसी के मन में यह सवाल था कि टी-20 वर्ल्ड कप में विराट रोहित के साथ ओपन करेंगे या फिर नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते दिखाई देंगे। इस बात का जवाब कोहली ने वॉर्मअप मैच के टॉस के समय पर दे दिया है। 

T20 World Cup: कर्टिस कैंफर और मार्क एडेयर के आगे पस्त हुए नीदरलैंड के बल्लेबाज, आयरलैंड ने 7 विकेट से दर्ज की जीत

विराट ने साफ किया है कि केएल राहुल इस समय शानदार फॉर्म में हैं और वही रोहित के साथ ओपनिंग करते नजर आएंगे। कोहली ने कहा कि वह इस टूर्नामेंट में नंबर तीन पर बैटिंग करते हुए नजर आएंगे। टीम इंडिया ने कहा, ‘चीजें आईपीएल से पहले काफी अलग थीं, अब टॉप ऑर्डर में केएल राहुल के पार देखना काफी मुश्किल है। रोहित एक वर्ल्ड क्लास प्लेयर हैं वह ऊपरी क्रम में काफी सॉलिड रहे हैं। मैं नंबर तीन पर बैटिंग करूंगा। यह एक न्यूज है, जो मैं आपको दे सकता हूं। राहुल का प्रदर्शन हाल में ही खत्म हुए आईपीएल 2021 में जबदस्त रहा था और उन्होंने 13 मैचों में 138.80 के स्ट्राइक रेट से 626 रन बनाए थे। इशान किशन भी ओपनिंग हैं, लेकिन कोहली ने साफ कर दिया है कि टीम शुरुआती मैचों में राहुल और रोहित के साथ जाएगी। 

T20 World Cup: कर्टिस कैंफर और मार्क एडेयर के आगे पस्त हुए नीदरलैंड के बल्लेबाज, आयरलैंड ने 7 विकेट से दर्ज की जीत

टी-20 विश्व कप में टीम इंडिया को अपना पहला मैच 24 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है। भारत को ग्रुप-2 में रखा गया है, जिसमें पाकिस्तान के अलावा अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड की टीम शामिल हैं। भारत को 20 अक्टूबर को दूसरे वॉर्मअप मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ना है। हाल में ही में टीम इंडिया के खिलाड़ी यूएई में ही आईपीएल खेलकर आए हैं, ऐसे में वह परिस्थितियों से काफी अच्छी तरह से वाकिफ हैं।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here