17 अक्टूबर से शुरू होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। सीमित ओवरों में रविचंद्रन अश्विन की 4 साल के बाद वापसी हुई है वहीं टी-20 के मास्टर गेंदबाज कहे जाने वाले युजवेंद्र चहल की जगह वर्ल्ड कप टीम में नहीं बन सकी है। इन सबसे ऊपर इस सिलेक्शन की बड़ी बात ये है कि भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को टीम का मेंटर बनाया गया है। 

टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, अश्विन की टीम में वापसी, एमएस धोनी भी साथ

भारत के सबसे सफलतम कप्तानों में शुमार पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से जुड़ी ये खबर चौंकाने वाली है। ‘बीसीसीआई सेक्रेटरी जय शाह ने कहा, ‘भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टी-20 वर्ल्ड कप में टीम के मेंटर होंगे।’ बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस बात की पुष्टि की। धोनी ने पिछले साल 15 अगस्त को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। इसके बाद से ही धोनी आईपीएल के अतिरिक्त हर तरह की क्रिकेट से किनारा कर लिया था। वर्ल्ड कप के लिए टीम से जुड़ने से पहले धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल में नजर आएंगे। 

IND vs ENG: मैनचेस्टर टेस्ट से पहले टीम इंडिया के लिए गुड न्यूज, तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी हुए फिट

 

2007 में धोनी की कप्तानी में ही टीम इंडिया ने पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप पर कब्जा किया था। 2021 का ये टी-20 वर्ल्ड कप टीम इंडिया का ऐसा पहला टी-20 वर्ल्ड कप होगा जब टीम इंडिया के कप्तान धोनी नहीं होंगे। इस बार धोनी मेंटॉर के रूप में नजर आएंगे।  माना जा रहा है कि उन्हें सीमित ओवरों के क्रिकेट के लिए कारगर रणनीति तैयार करने के उनके अनुभव को देखते हुए इस भूमिका के लिए चुना गया है। वह जानते हैं कि आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) के महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में जीत दर्ज करने के लिए किस तरह से योजना बनायी जा सकती है जबकि कोहली अभी तक आईसीसी टूर्नामेंट में टीम को कोई भी ट्राफी नहीं दिला सके हैं। 

सबसे सफल कप्तानों में शुमार हैं धोनी

भारतीय क्रिकेट के इतिहास में सबसे सफल कप्तानों में शुमार विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी की अगुवाई में भारत ने दो विश्व कप खिताब – दक्षिण अफ्रीका में 2007 टी20 विश्व कप और भारत में 2011 वनडे विश्व कप – जीते हैं। धोनी इस समय अपनी इंडियन प्रीमियर लीग टीम चेन्नई सुपर किंग्स के साथ हैं और संयुक्त अरब अमीरात में 19 सितंबर से बहाल होने वाली टी20 लीग की तैयारियों में जुटे हैं। पिछले साल 15 अगस्त को इंस्टाग्राम पोस्ट पर धोनी के संन्यास की घोषणा ने विश्व क्रिकेट को हैरान कर दिया था और इसके बाद से उन्होंने एक बार भी इसके बारे में बात नहीं की है।

ये है टी-20 वर्ल्ड कप टीम इंडिया की टीम: 

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, राहुल चाहर, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी 
 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here