पाकिस्तान का यूएई और ओमान में खेले जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप में लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करते हुए जीत हासिल करने का सिलसिला जारी है। पाकिस्तान टीम ने शुक्रवार को अपने पड़ोसी देश अफगानिस्तान को पांच विकेट से मात दी और सेमीफाइनल में पहुंचने की ओर कदम बढ़ाए। टीम की इस जीत में नंबर 6 पर बल्लेबाजी करने आए आसिफ अली का अहम योगदान रहा, जिन्होंने मात्र 7 गेंदों पर 4 लंबे छक्के जड़कर अपनी टीम को एक ओवर पहले ही जीत दिला दी। खास बात यह है कि उन्होंने ये सभी चार छक्के करीम जनात के एक ही ओवर में बटोरे। उन्हें इस खास प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच भी चुना गया।

ICC T20 World Cup: रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान से छीनी जीत, मोहम्मद नबी ने इस खिलाड़ी को माना दोषी

अफगानिस्तान के छह विकेट पर 147 रन के स्कोर का पीछा करते हुए पाकिस्तानी टीम एक समय मुश्किल में दिख रही थी लेकिन ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ आसिफ अली ने 19वें ओवर में चार छक्के जड़कर अपनी टीम को एक ओवर रहते जीत दिलाई। पाकिस्तान की टीम ग्रुप दो में तीन जीत से छह प्वॉइंट्स हासिल करके टॉप पर काबिज है। अफगानिस्तान के खिलाफ पाकिस्तान को आखिरी तीन ओवर में जीत के लिए 26 रन की जरूरत थी। यहां 18वां ओवर डालने आए नवीन उल हक ने शानदार गेंदबाजी की और मात्र दो रन देते हुए अनुभवी शोएब मलिक का विकेट झटका। इसके बाद दो ओवर में 24 रन की दरकार थी।

T20 World Cup: अफगानिस्तान को मिली हार, लेकिन राशिद खान ने इतिहास रचकर मलिंगा और शाकिब का रिकॉर्ड तोड़ा

उस समय अगर पाकिस्तान कोई और विकेट गंवा देता तो टीम को जीतने में मुश्किल हो जाती, लेकिन यहां आसिफ अली ने टीम की सभी चिंताओं को दूर किया और 19वां ओवर डालने आए करीम जनात के ओवर में ही मैच खत्म कर दिया। आसिफ ने ऐसा ही प्रदर्शन पिछले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ भी किया था। तब टीम रनों का पीछा करते हुए एक समय पिछड़ रही थी, लेकिन उन्होंने अनुभवी शोएब मलिक संग मिलकर अंसभव सी जीत को अंजाम दिया था। इन दोनों खिलाड़ियों के बीच छठे विकेट के लिए 3.5 ओवरों में नाबाद 48 रनों की साझेदारी हुई थी। इसमें आसिफ ने मात्र 12 गेंदों पर 3 छक्कों की मदद से 27 रनों का योगदान दिया था।

संबंधित खबरें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here