गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद डैरिल मिचेल (49) और कप्तान केन विलियम्सन (नाबाद 33 ) की शानदार पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के 28वें मैच भारत को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने टी-20 विश्व कप में भारत के खिलाफ अपना अपराजेय रिकॉर्ड कायम रखा है। भारत टी-20 विश्व कप में अबतक एक बार भी न्यूजीलैंड को नहीं हरा पाया है और यह कहानी यहां भी देखने को मिला। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए भारत को 7 विकेट पर केवल 110 रनों पर रोक दिया और फिर 14.3 ओवर में सिर्फ दो विकेट खोकर लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। गेंदों के आधार पर यह टी20 विश्व कप में भारत की सबसे बड़ी हार है

न्यूजीलैंड की दो मैचों में यह पहली जीत है। टीम को अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान से मात मिली थी। इस जीत के बाद कीवी टीम के टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें अभी जिंदा है। वहीं, इस हार के बाद भारत के लिए आगे की राह काफी मुश्किल हो गई है। भारत को लगातार दूसरी हार झेलनी पड़ी है। टीम को पहले मैच में पाकिस्तान ने पीटा था। भारत को अब कोई चमत्कार ही आगे ले जा सकता है। 

भारत से मिले 111 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम को मार्टिन गप्टिल (20) और मिचेल ने पहले विकेट के लिए 3.4 ओवर में 24 रन की साझेदारी करके अच्छी शुरुआत दी। गप्टिल को शार्दुल ठाकुर ने जसप्रीत बुमराह की गेंद पर दूसरे प्रयास में कैच लपका। कीवी ओपनर ने 17 गेंदों पर तीन चौके लगाए। गप्टिल के आउट होने के बाद कप्तान केन विलियम्सन (नाबाद 33) ने मिचेल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी करके कीवी टीम को जीत की मंजिल तक पहुंचा दिया। बुमराह ने मिचेल को केएल राहुल के हाथों सीमा रेखा पर कैच कराया। मिचेल ने 35 गेंदों पर चार चौके और तीन छक्के लगाए।

मिचेल के आउट होने के बाद विलियमसन ने डैरन कॉन्वे (नाबाद 2 ) के साथ मिलकर कीवी टीम को आठ विकेट से जीत दिला दी। विलियमसन ने 31 गेंदों पर 3 लगाए। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह एकमात्र सफल गेंदबाज रहे, जिन्हें दोनों सफलता मिली। 

संबंधित खबरें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here