बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक यूजर की जमकर फटकार लगाई है. अब आप ये सोच रहे होंगे किस बात पर एक्ट्रेस ने एक यूजर को लताड़ा तो पहले हम आपको ये बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं.

तापसी सोशल मीडिया पर देश और इंडस्ट्री में चल रहे हर मुद्दों पर अपनी राय देती नजर आती हैं. जिसके बाद वो कई बार ट्रोल होती हुई भी दिखाई देती हैं. ऐसा ही कुछ एक बार फिर से सोशल मीडिया पर देखने को मिला है. हाल ही में उन्होंने एक ट्रोल को जमकर जवाब दिया. एक ट्रोल ने तापसी को बेहद भद्दा कमेंट किया.

तापसी पन्नू को इस ट्रोल के कमेंट को देखकर बहुत गुस्सा आया और उसके बाद उन्होंने ट्रोल की फटकारा लगाने के बाद अपना पोस्ट डिलीट कर दिया. तापसी इंटरनेट पर मौजूद ट्रोल्स को भी मुंहतोड़ जवाब देती दिखाई दे जाती हैं. तापसी पन्नू इसी वजय से सुर्खियों में आ गई हैं.

तापसी ने जवाब देते हुए लिखा- ‘क्या तुम चुप हो सकते हो, बिल्कुल चुप! अगर तुम्हें ऐसे वक्त में यही सब बोलना है तो सब्र कर लो. इस देश को वापस सांस लेने दो और फिर अपनी बकवास जारी रखो, तब तक के लिए मेरी टाइमलाइन को अपनी बकवास बातों से मत भरो और मैं जो कर रही हूं मुझे करने दो.’

वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो तापसी जल्द ही ‘शबास मित्तु’, ‘रश्मि रॉकेट’, ‘हसीना दिलरुबा’ जैसी फिल्मों में नजर आएंगी. इन दिनों कोरोना काल के कारण उनकी आने वाली सभी फिल्मों की शूटिंग रोक दी गई है और इस समय वो अपने घर में अपने परिवार वालों के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here