Tarak Mehta Ka Ooltah Chashma: टीवी के सबसे पॉपुलर कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के हाल ही में तीन हजार एपिसोड पूरे हुए हैं. इसके साथ ही शो ने अपने 12 साल भी पूरे कर लिए हैं. हंसी और ठहाकों के साथ शो अब भी ऑडियंस को एंटरटेन कर रहा है. लेकिन ऑडियंस अपनी चहेते किरदार दयाबेन यानी एक्ट्रेस दिशा वकानी को बहुत मिस कर रहे हैं.

इस बीच दिशा वकानी और एक्टर दिलीप जोश यानी जेठालाल गड़ा की एक सेल्फी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है. इस वायरल तस्वीर के साथ दिशा के शो में वापसी आने की चर्चा भी शुरू हो गई है. दिशा वकानी को शो छोड़े हुए तीन साल से भी ज्यादा का वक्त हो गया है. उन्होंने शो को मेटेरनिटी ब्रेक के चलते छोड़ा था. तबसे लेकर अबतक कई बार उनके शो में वापसी को लेकर अफवाहें और खबरे सामने आ चुकी हैं.

मेकर्स ने किया दिशा वकानी से संपर्क

लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ है. दरअसल, पिछले साल लॉकडाउन हटने के बाद खबर आई थी कि मेकर्स दिशा वकानी को शो में वापसी लाने के लिए संपर्क कर रहे हैं. संपर्क के बाद सामने आया कि दिशा वकानी नवरात्रि से शो में शामिल हो सकती हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. फिर खबर सामने आई की कोरोना वैक्सीन आने के बाद वह शो में वापसी कर सकती हैं. लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

ये तस्वीर हो रही है वायरल-

पुरानी तस्वीर हो रही है वायरल

सोशल मीडिया पर दिलीप जोशी और दिशा वकानी की ये पुरानी तस्वीर है. इसमें बबीता और शो के प्रोड्यूर असित मोदी भी दिखाई दे रहे हैं. इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस दिशा की वापसी की उम्मीद कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें-

गौहर खान और पति जैद ने एक दूसरे को पहनाई जयमाला, बहुत ही प्यारी रही वजह

जब ‘शेख’ बने Krushna Abhishek की कॉमेडी देख हंसते-हंसते लोटपोट हो गए थे लोग, आंखों से निकलने लगे थे आंसू



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here