हाइलाइट्स:

  • पंजाब के तरन तारन में बीएसएफ ने बड़ी कार्रवाई को दिया अंजाम
  • सीमापार से घुसपैठ की कोशिश कर रहे 5 पाकिस्तानियों को किया ढेर
  • शनिवार तड़के हुई घुसपैठ की कोशिश, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

तरन तारन
पंजाब से लगती पाकिस्तान सीमा पर सुरक्षाबलों ने पांच घुसपैठियों को ढेर कर दिया है। तरन तारन के खेमकरन में सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई शनिवार को तड़के हुई। पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

बीएसएफ की 103 बटालियन के जवानों ने भारत-पाकिस्तान सीमा के करीब डल सीमा चौकी पर संदिग्ध गतिविधियां देखीं, जिसके बाद उन्होंने तड़के करीब 4:45 बजे गोलियां चलाईं। घुसपैठियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। तलाशी अभियान जारी है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here