भारतीय बाजार में स्पोर्ट यूटिलिटी वाहनों (SUV) का क्रेज लगातार बढ़ता ही जा रहा है। खासकर छोटी साइज की एसयूवी वाहनों की डिमांड सबसे ज्यादा है। ग्राहकों की इसी रूची को देखते हुए वाहन निर्माता कंपनियां इस सेग्मेंट में एक से बढ़कर एक मॉडलों को पेश करने में लगी हैं। अब बाजार में Tata Motors से लेकर Hyundai तक अपनी नई माइक्रो एसयूवी को पेश करने में लगी हैं। तो आइये जानते हैं देश में लॉन्च होने वाली छोटी एसयूवी मॉडलों के बारे में –
1)- Tata Hornbill: देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स जल्द ही बाजार में अपनी नई माइक्रो एसयूवी को पेश करने की तैयार कर रही है। हाल ही कंपनी ने इसके कॉन्सेप्ट वर्जन को पेश किया था, जिसे HBX (कोडनेम) दिया गया था। खबरे हैं कि कंपनी इसे Hornbill नाम दे सकती है। कंपनी ही यह आने वाली एसयूवी टाटा मोटर्स के IMPACT 2.0 डिजाइन लैंग्वेज पर तैयार की जाएगी, जो कि इससे पहले Altroz में भी देखा जा चुका है। जहां तक स्टाइल की बात है तो यह हैरियर से मिलता जुलता होगा। कंपनी इसमें 1.2 लीटर की क्षमता का 3 सिलिंडर युक्त पेट्रोल इंजन का प्रयोग कर सकती है।
2)- Hyundai AX: दक्षिण कोरिया की वाहन निर्माता कंपनी हुंडई भी बाजार में अपनी नई माइक्रो एसयूवी ला रही है, इसे AX कोडनेम दिया गया है। हाल ही में इसे टेस्टिंग के दौरान स्पॉट भी किया गया था। टेस्टिंग के दौरान जो मॉडल देखा गया है उसके अनुसार यह मिनी वेन्यू जैसी दिखती है। कंपनी ने इसे बॉक्सी शेप के साथ रेडिएटर ग्रिल, स्पलिट हेडलैंप और राउंड टेललैंप दिया है। इसके अलावां इसमें 6 स्पोक एलॉय व्हील दिया जा सकता है। इस कार में रूफ रेल भी दिया जाएगा, जो कि इसे स्पोर्टी लुक प्रदान करेगा। टेस्टिंग कार में LED हेडलैंप, टेल लैंप और डायमंड कट् एलॉय व्हील देखने को मिला था। ऐसा माना जा रहा है कि यह फीचर्स प्रोडक्शन मॉडल में भी देखने को मिलेंगे। इस कार में 1.2 लीटर की क्षमता का नेचुरल एस्पायर्ड पेट्रोल इंजन का प्रयोग किया जा सकता है। जो कि कंपनी की मशहूर हैचबैक कार ग्रांड आई10 में भी इस्तेमाल किया गया है।
3)- Citroen CC21: फ्रांस की प्रमुख कंपनी Citroen भी भारतीय बाजार में एंट्री करने जा रही है। जानकारी के अनुसार कंपनी यहां के बाजार में अपनी नई माइक्रो एसयूवी CC21 को पेश करेगी। इसे साल के मध्य या फेस्टिव सीजन तक बाजार में उतारा जा सकता है। कंपनी इसे कॉमन मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म (CMP) पर तैयार करेगी। कंपनी की इस एंट्री लेवल कार में ट्चस्क्रिन इंफोटेंमेंट सिस्टम, कीलेस एंट्री, क्लाइमेट कंट्रोल और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स देगी। इस कार में 1.2 लीटर की क्षमता का पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है।







