Tata Nexon EV को टक्कर देने के लिए Mahindra अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी कार को लॉन्च करेगी। महिंद्रा अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी का रोड-टेस्ट कर रहा है। एक रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गई है। यह नई महिंद्रा इलेक्ट्रिक एसयूवी एक्सयूवी300 पेट्रोल और डीजल कार के मौजूदा मॉडल पर आधारित होगी। टेस्ट की जा रही इस इलेक्ट्रिक कार का नाम XUV400 EV हो सकता है। इस कार को लाकर महिंद्रा, टाटा मोटर्स की नेक्सॉन को टक्कर देगी। इसके अलावा इसकी टक्कर सेगमेंट में थोड़ा उपर एमजी मोटर जेडएस ईवी से भी होगी, जिसे इस महीने एक फेसलिफ्ट वर्जन भी मिलने वाला है।

ऑटोकार इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, ” टेस्ट की जा रही इस कार के बाएं फेंडर पर चार्जिंग सॉकेट देखा गया है, जो इसके इलेक्ट्रिक कार होने की पुष्टि करता है। इस Mahindra e-XUV400 में 350 से 380 वोल्ट के बीच बैटरी पैक मिलने की संभावना है। अगर महिंद्रा इस साइज की बैटरी इस कार में लाता है, तो इसकी सीधी टक्कर नेक्सॉन ईवी से होगी जिसमें ऐसा ही बैटरी पैक है।

महिंद्रा ने पेट्रोल डीजल की इस मंहगाई में फ्यूल ऑप्शन देने के लिए इस तरह के इलेक्ट्रिक व्हीकल लॉन्च करने का प्लान किया है। कंपनी का प्लान 2027 तक 8 इलेक्ट्रिक गाड़ियों को लॉन्च करना है। अब तक, महिंद्रा के पास इलेक्ट्रिक ट्रिम में कार नहीं है, लेकिन थ्री-व्हीलर कैटेगरी में उसके पास व्हीकल मौजूद है।

महिंद्रा की इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की भले ही रोड-टेस्टिंग शुरू हो गई हो लेकिन इसके प्रोडक्शन और रोल आउट में अभी समय लगेगा। यह अगले साल बाजार में आ सकती है। इसी दिशा में MG Motor ने 2022-23 की चौथी तिमाही में किफायती इलेक्ट्रिक कारों को बाजार में लाने की योजना बनाई है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here