टाटा समूह की कंपनी टाटा पावर (Tata Power) के मुनाफे में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। 31 दिसंबर को समाप्त चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में टाटा पावर का मुनाफा 74 प्रतिशत बढ़कर 552 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। यह लगातार नौवीं तिमाही है जब कंपनी का शुद्ध लाभ बढ़ा है। कंपनी ने बताया कि चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के दौरान सभी कारोबार में मजबूत आय से उसके लाभ में वृद्धि हुई है।
टाटा पावर ने कहा कि इससे पिछले वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 318 करोड़ रुपये था। वहीं, कंपनी की एकीकृत आय आलोच्य तिमाही के दौरान 42 प्रतिशत बढ़कर 11,015 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 7,756 करोड़ रुपये थी।
कंपनी का शेयर भाव: इस बीच, टाटा पावर का शेयर भाव 1.36 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 237.95 रुपए पर बंद हुआ। मार्केट कैपिटल की बात करें तो 76,033 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है।







