Tega Industries IPO: अगर आपने माइनिंग कंपनी Tega इंडस्ट्रीज के आईपीओ पर दांव लगाया है तो  इंतजार की घड़ी खत्म होने वाली है। दरअसल, कल यानी 8 दिसंबर को Tega इंडस्ट्रीज का आईपीओ अलॉटमेंट होने वाला है। अगर आपने भी Tega के आईपीओ पर दांव लगाया है तो बुधवार को अलॉटमेंट का स्टेटस चेक कर सकते हैं। 

कहां चेक करें स्टेटस:  BSE link — bseindia.com/investors/appli_check.aspx या linkintime.co.in/MIPO/Ipoallotment.html लिंक पर विजिट कर आप Tega Industries के आईपीओ का स्टेटस देख सकते हैं। लिंक पर विजिट करने के बाद आपको पैन नंबर, एप्लीकेशन नंबर एंटर करना होगा। 

कैसे रिस्पॉन्स की है उम्मीद: Tega Industries के जीएमपी यानी ग्रे मार्केट प्रीमियम से संकेत मिल रहे हैं कि जिन निवेशकों को आईपीओ अलॉट होगा, वो मालामाल हो जाएंगे। वर्तमान में जीएमपी 350 रुपए है। शेयर बाजार में लिस्टिंग के साथ ही निवेशकों को प्रति शेयर 350 रुपए का मुनाफा हो सकता है। बता दें कि आईपीओ के लिए 443-453 रुपये प्रति शेयर मूल्य दायरा तय किया गया था। आईपीओ के एक लॉट में 33 शेयर हैं। मतलब रिटेल निवेशक ने कम से कम एक लॉट के लिए दांव लगाया होगा। जिस निवेशक को एक लॉट भी अलॉट होगा, उसे 11 हजार रुपए से ज्यादा फायदे का अनुमान है।  

13 दिसंबर को कंपनी शेयर बाजार में लिस्ट होगी। जिन निवेशकों को आईपीओ अलॉट होगा, इस दिन सुबह 10 बजे ये जानकारी मिल जाएगी कि उन्हें इश्यू प्राइस से कितना ज्यादा मुनाफा हुआ है। 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here