Tesla India Launch: अमेरिकी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी Tesla ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपने ऑपरेशन शुरू करने की घोषणा की थी। इस बात की पुष्टि खुद केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने की थी। नितिन गडकरी ने कहा था कि टेस्ला इसी साल भारतीय बाजार में अपने इलेक्ट्रिक कारों को लॉन्च करेगी। वहीं बीते कल कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने कहा है कि कंपनी कर्नाटक में अपना पहला मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाएगी। लेकिन इन सब के बीच खबर आ रही है कि टेस्ला की भारत में एंट्री के मामले में थोड़ी देरी हो सकती है। 

बिजनेंस टुडे में छपी रिपोर्ट के अनुसार एक अधिकारिक ने मीडिया को अपना नाम न बताने की शर्त पर बताया कि, अभी सरकार को कंपनी की तरफ से कोई पुख्ता प्रस्ताव नहीं प्राप्त हुआ है। जहां एक तरफ मुख्यमंत्री ने कर्नाटक में Tesla के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट शुरू करने की बात कही है वहीं दूसरी ओर अभी प्लांट के लिए जमीन के आवंटन इत्यादि के संदर्भ में कोई भी डेवलपमेंट देखने को नहीं मिल रहा है। 

 

यह भी पढें: अब भी गाड़ी पर नहीं लगवाया है FASTag तो जान ले ये जरूरी बातें

बता दें कि, पिछले महीने बेंगलुरु में टेस्ला इंडिया मोटर्स एंड एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के नाम से कंपनी भी रजिस्टर करवाया गया है। रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज (RoC) के अनुसार, वैभव तनेजा, वेंकटरंगम श्रीराम और डेविड जॉन फेंस्टीन को टेस्ला इंडिया के निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। कंपनी का कॉर्पोरेट हेडक्वॉर्टर शहर के लावेल रोड पर स्थित है। 

मुख्यमंत्री का ट्वीट हुआ डिलीट: बीते 12 जनवरी को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्वीटर पर एक ट्वीट करते हुए Tesla की भारत में एंट्री का स्वागत किया था। उन्होनें ट्वीट में कहा था कि, “कर्नाटक ग्रीन मोबिलिटी की दिशा में भारत की यात्रा का नेतृत्व करेगा। इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता टेस्ला जल्द ही भारत में बेंगलुरु में एक रिसर्च एंड डेवलेपमेंट (R&D) इकाई के साथ अपना परिचालन शुरू करेगी। मैं भारत और कर्नाटक में एलन मस्क (कंपनी के फाउंडर) का स्वागत करता हूं और उन्हें शुभकामनाएं देता हूं”, लेकिन कुछ घंटों के बाद ही इस ट्वीट को डिलीट कर दिया गया था। 

बता दें कि, देश के कई राज्य अपने राज्य में Tesla के स्वागत के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। टेस्ला ने कथित तौर पर कर्नाटक में कोई भी सौदा या समझौता नहीं किया है। वहीं TOI में छपी रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री सुभास देसाई ने हाल ही में कहा था कि कंपनी एक ऐसा शोरूम खोलना चाह रही है जहां वह अमेरिका और यूरोप से आयातित कारों को प्रदर्शित करेगी। यहां से ग्राहकों की प्रतिक्रिया के आधार पर चयनित मॉडल को भारत में लॉन्च किया जाएगा। 

हालांकि इन सभी बातों के अलावा बी.एस. येदियुरप्पा ने बीते दिनों स्पष्ट रूप से कहा है कि Tesla कर्नाटक में अपने मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाएगी। इसके लिए राज्य के तुमकुर जिले में एक इंडस्ट्रियल कॉरिडोर भी बनाया जाएगा। उन्होनें कहा कि, टेस्ला के भारत में आने से कई तरह के लाभ होंगे, सबसे बड़ा लाभ ये होगा कि लोगों को रोजगार मिलेगा। उन्होनें अंदाजा लगाया है कि टेस्ला के भारत में एंट्री से तकरीबन 2.8 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा।
 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here