मनोज बाजपेयी और समांथा अक्किनेनी स्टार चर्चित वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ के दूसरे सीजन को लेकर काफी समय से चर्चाएं थीं। फैंस काफी समय से इस सीरीज का इंतजार कर रहे थे। वहीं हाल ही में प्राइम वीडियो ने ‘द फैमिली मैन 2’ के फैंस को बड़ा सरप्राइज देने का फैसला किया है। इस सरप्राइज जुड़ा है फिल्म की रिलीज डेट से। ये सीरीज तय रिलीज डेट से एक दिन पहले रिलीज कर दी गई है। वहीं इस सरप्राइज से फैंस खुश हो गए हैं और सोशव मीडिया पर पोस्ट के जरिए अपनी खुशी जाहिर करते दिखाई दे रहे हैं।
कुछ घंटों पहले ही कर दी रिलीज
राज और डीके द्वारा निर्मित ये शो एक मिडिल क्लास फैमिली मैन श्रीकांत तिवारी के बारे में है जो एक बेहतरीन स्पाई भी है। इस सीरीज में श्रीकांत तिवारी का किरदार निभा रहे हैं अभिनेता मनोज बाजपेयी, इस सीरीज में समांधा अक्किनेनी भी एक अहम किरदार निभा रही हैं। इस सीरीज में प्रियामणी, सरद केलकर, सनी हिंदुजा और वेदांत सिन्हा भी नजर आएंगे। वहीं इस सीरीज के रिलीज के कुछ घंटों पहले ही रिलीज होने की वजह से फैंस बेहद खुश हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट करते दिखाई दे रहे हैं।
#TheFamilyMan2 to be released in a few hours.
Everyone running towards Amazon Prime be like – pic.twitter.com/KRo3bUV2TU
— Sujal Bhandari (@SujalBhandari01) June 3, 2021
#TheFamilyMan2 opening scene dialogues… ??
Seems like this series is not against LTTE…?? pic.twitter.com/MQKAQffSgy
— Karthik Ravivarma (@Karthikravivarm) June 3, 2021
#TheFamilyMan2 on AMAZON PRIME from Tonight #TheFamilyMan2 #ManojBajpayee #SamanthaAkkineni pic.twitter.com/ZdQR7iuUSR
— rockey singh (@rockeys03560226) June 3, 2021
#TheFamilyMan2 – Binge watch begins..!! ? One of the best series in india.. can’t wait to see what’s in store this time..❤️ @PrimeVideoIN pic.twitter.com/4wgPRy9SAT
— Laxmi Kanth (@iammoviebuff007) June 3, 2021
फैंस कर रहे ऐसे पोस्ट
‘द फैमिली मैन 2’ के फैंस अमेजॉन प्राइम को शुक्रिया कहा है। इसके साथ कई लोग मजेदार मीम्स के जरिए भी अपनी खुशी जाहिर करते दिखाई दिए। हालांकि, अभी इस सीरीज के लिए तमिल और तेलुगु ऑडियो अभी मौजूद नहीं है। कई लोग सोशल मीडिया ये भी कहते दिखाई दे रहे हैं कि वो पहले दिन ही इस सीरीज को बिंज वॉच करेंग और सोशल मीडिया पर रिव्यू भी देंगे।







