इस साल की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज The Family Man 2 रिलीज हो चुकी है. इस सीरीज में मनोज बाजपेयी के साथ तमिल अभिनेत्री सामंथाअक्किनेनी हैं. रिलीज के पहले से ही ये सीरीज विवादों के घेरे में है. सामंथा की भूमिका को लेकर ही विवाद हो रहा है. आरोप है कि इस सीरीज में तमिल लोगों और एलटीटीई से जुड़े लोगों को आतंकवादी के तौर पर पेश किया गया है. लेकिन सीरीज के रिलीज होने के बाद इसे देखने वालों ने जो रिएक्शन दिया है, उसे देखकर लगता है कि ये विवाद थम सकता है. आइए जानते हैं कि सामंथा की विवादित भूमिका पर दर्शक क्या रिएक्शन दे रहे हैं.

एक यूजर ने सीरीज का ये स्क्रीन शॉट शेयर किया है जिसमें सामंथा कहती हैं कि वो तमिल रेस को बचाकर दम लेगीं. इस यूजर ने लिखा है कि ये सीन देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे. साथ ही उसने ये भी लिखा है कि ये देखने के बाद उनके मुंह भी बंद हो जाएंगे जो सामंथा के खिलाफ बोल रहे थे.

एक और यूजर ने वही स्क्रीन शॉट शेयर करते हुए लिखा है कि सामंथा ने जो किया है उसे देखकर तमिल लोगों को गर्व होगा. 

यूजर्स सोशल मीडिया पर लगातार सामंंथा की भूमिका की तारीफ कर रहे हैं.

एक यूजर जिसने पूरी सीरीज देख ली है, उसने लिखा है कि राजी के रोल में सामंथा ने जो किया है, वो बेहतरीन है. ये अब तक का उनका सबसे बेहतरीन काम है.

सोशल मीडिया पर हर तरफ इस सीरीज के बारे में पॉजिटिव दिख रहा है. लोग सीरीज की तारीफ करते नहीं थक रहे.

स्टारकास्ट और सीरिज के बारे में

The Family Man हिंदी में बनी एक एक्शन थ्रिलर सीरिज है. इस सीरीज की घोषणा 2018 में की गई थी. सितंबर 2019 में ये सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई. इसे काफी पसंद किया गया. कुछ ही दिनों में ये प्राइम वीडियो पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज बन गई. इस सीरीज को IMDb पर 8.6 रेटिंग मिली है.

इसमें मनोज बाजपेयी ने श्रीकांत तिवारी की भूमिका निभाई है जो मीडिल क्साल परिवार से है और इंटेलिजेंस के लिए काम करता है. इसमें उनके अलावा प्रियामणि, शरद केलकर, नीरज माधव, शरीब हाशमी, दिलीप ताहिल जैसे सितारे हैं. द फैमिली मैन 2 में Samantha Akkineni की एंट्री हुई है. 

द फैमिली मैन 2 सीरीज इसी साल 12 फरवरी को रिलीज होने वाली थी लेकिन ताडंव सीरीज को लेकर हुए विवाद के बाद इसे टाल दिया गया. अब ये सीरीज 4 जून को रिलीज हो रही है. पिछले साल मई में ही Raj and D. K. ने ये इशारा कर दिया था कि तीसरा सीजन भी आएगा.

यह भी पढ़ें- 

किसी ने बिकिनी पहनी तो कोई ब्रालेट में दिखा, बड़े स्टार्स की बेटियों ने अपने इस लुक से मचाई सनसनी, देखें तस्वीरें

Priya Prakash Varrier का बोल्ड फोटोशूट देखकर शॉक्ड हुए फैंस, देखते ही देखते वायरल हो गईं ये तस्वीरें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here