कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो पर पिछले दिनों कॉमेडी का डबल डोज देखने को मिला जब शो में टेरेंस लुईस, कोरियोग्राफर गणेश आचार्य और गीता कपूर मेहमान बनकर आए. इस दौरान कपिल के साथ कृष्णा अभिषेक के साथ भी इन स्टार्स की खूब हंसी-ठिठोली देखने को मिली.

शो में कृष्णा जैकी श्रॉफ बनकर आए और टेरेंस लुईस से एक स्पेशल गिफ्ट की मांग कर डाली. उन्होंने टेरेंस से कहा कि वो उन्हें नोरा फतेही का फ़ोन नंबर लाकर दें. यह सुनकर टेरेंस हंसकर-हंसकर लोट-पोट हो गए. टेरेंस ने उन्हें समझाया कि नोरा आपकी बेटी समान हैं. इसके बाद टेरेंस और कृष्णा में और हंसी-मजाक किया. कृष्णा ने टेरेंस से पूछा कि बचपन में आपके पेरेंट्स ‘पेरेंट टीचर मीटिंग’ में जाते थे या फिर टेरेंस टीचर मीटिंग में?

The Kapil Sharma Show: शो पर पहुंचे Terence Lewis से Krushna Abhishek ने मांग लिया Nora Fatehi का नंबर, देखें फिर क्या हुआ?

शो पर गणेश आचार्य का नया लुक चर्चा में रहा. कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने अपना 98 किलो वजन कम कर सबको चौंका दिया पहले से बिलकुल अलग अंदाज में नज़र आए. उनको देखकर कृष्णा ने चुटकी ली और कहा, लोग जब एक-दूसरे से मिलते हैं तो कहते हैं कि मैंने आपको छोटे से बड़े होते देखा, मैं पहला ऐसा शख्स हूं जो किसी को देखकर कह सकता है कि मैंने आपको बड़े से छोटे होते हुए देखा है. कृष्णा की ये बात सुनकर सभी लोग जोर से हंस पड़े.

देखें वीडियो…



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here