Tokyo Olympics 2020: टोक्यो ओलंपिक में आज का दिन भारत के लिए कुछ खास नहीं रहा. पहले तलवारबाजी में भवानी देवी दूसरे मैच में हार गईं और फिर टेबल टेनिस के महिला एकल में मनिका बत्रा तीसरे दौर में हारकर बाहर हो गईं. इसके बाद बैडमिंटन में सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी भी हार गई और फिर निशानेबाजी में अंगद सिंह बाजवा को भी हार का मुंह देखना पड़ा. आइये जानें टोक्यो ओलंपिक में सोमवार को भारत का प्रदर्शन कैसा रहा. 

तलवारबाजी- 

भवानी देवी दूसरे मैच में चौथी वरीयता प्राप्त मैनन ब्रूनेट से हारकर बाहर हो गईं. पहले मैच में उन्होंने ट्यूनीशिया की नादिया बेन अजीजी को हराया था. 

टेबल टेनिस- 

मनिका बत्रा और सुतिर्था मुखर्जी महिला एकल में क्रमश: तीसरे और दूसरे दौर से बाहर हो गए. हालांकि, अचंत शरत कमल पुरूष एकल के तीसरे दौर में पहुंच गए. 

महिला हॉकी- 

महिला हॉकी टीम की लगातार दूसरी हार हुई. पहले मैच में दुनिया की नंबर एक टीम नीदरलैंड से हारने के बाद अब रियो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता जर्मनी ने भी भारतीय महिला टीम को 2-0 से हराया. 

निशानेबाजी- 

अंगद वी सिंह बाजवा और मैराज अहमद खान पुरुष स्कीट स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाने से चूके. 

तैराकी- 

साजन प्रकाश पुरुषों की 200 मीटर बटर फ्लाई के सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सके. 

मुक्केबाजी- 

आशीष चौधरी 75 किग्रा वर्ग के पहले ही दौर में चीन के एरबीके तुओहेता से 0.5 से हारे. 

तीरंदाजी- 

अतनु दास, प्रवीण जाधव और तरुणदीप रॉय की पुरूष टीम क्वार्टर फाइनल में कोरिया से हारकर बाहर हो गई. 

टेनिस- 

सुमित नागल पुरूष एकल स्पर्धा के दूसरे दौर में दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी दानिल मेदवेदेव से हारे. 

बैडमिंटन- 

सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी पुरूष युगल के दूसरे मुकाबले में इंडोनेशियाई जोड़ी से हारे. 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here