भारतीय खिलाड़ी मनिका बत्रा टोक्यो ओलंपिक खेलों की टेबल टेनिस प्रतियोगिता के महिला एकल में सोमवार को यहां आस्ट्रिया की सोफिया पोलकानोवा से सीधे गेम में हारकर बाहर हो गयी। इससे पहले अपने से अधिक रैंकिंग की खिलाड़ियों को हराने वाले मनिका के पास विश्व में 16वें नंबर की पोलकानोवा के नियंत्रित और दमदार खेल का कोई जवाब नहीं था। उन्होंने 0-4 (8-11, 2-11, 5-11, 7-11) से यह मैच गंवाया। मनिका इससे पहले अचंता शरत कमल के साथ मिश्रित युगल में भी बाहर हो गयी थी। 

मनिका ने हार के बाद भी सोशल मीडिया पर फैन्स का शु​क्रिया अदा किया है। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने जो सपोर्ट किया है, उसके सभी को धन्यवाद। मनिका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने कहा, ‘ आज का मैच बहुत टफ था, लेकिन मैं आप सबको धन्यवाद देती हूं कि आप सबने मुझे सपोर्ट किया। मैंने अभी मैसेज देखे तो मुझे बहुत अच्छा लगा कि हारने के बाद भी आप सबने मुझे मैसेज किया और बहुत सारा प्यार दिया। हारने के बाद भी सबका मैसेज आया कि ‘कीप वर्किंग हार्ड’ और नेक्सट टूर्नामेंट पर ध्यान दो। इसके लिए आप सबका बहुत बहुत धन्यवाद। मै आपसबको विश्वास दिलाता हूं कि मैं कड़ी मेहनत करना जारी रखूंगी और मुझे उम्मीद है कि आप सब आगे भी मुझे इसी तरह सपोर्ट करते रहेंगे। आप सब मेरे परिवार और आप सबका साथ मिलना, मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है।’  

मनिका ने केवल 22 मिनट में 0-4 (8-11, 2-11, 5-11, 7-11) से यह मैच गंवाया। महिला एकल के दूसरे दौर में सुतिर्था पुर्तगाल की फू यू से एकतरफा मुकाबले में 0-4 (3-11, 3-11, 5-11, 5-11) से हार गयी। यह मैच केवल 20 मिनट तक चला। 

उन्होंने कहा, ‘ इस हार से मैं बहुत निराश हूं। लेकिन मैं कड़ी मेहनत करना जारी रखूंगी। मैं 2024 ओलंपिक में अपना बेस्ट दूंगी ताकि मैं देश को गौरवान्वित कर सकूं। हार के बाद मैं बहुत उदास हूं, लेकिन आप सबके मैसेज देखकर मैं हार को भूल गई हूं। यह सब देखकर बहुत अच्छा लग रहा है कि आप सब मेरे साथ हैं।’  



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here