टोक्यो पैरालिंपिक-2020 में भारत के लिए रविवार का दिन शानदार रहा है। भारत को रविवार को  पैरालिंपिक में तीसरा मेडल मिला। विनोद कुमार ने डिस्कस थ्रो ने डिस्कस थ्रो में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत को तीसरा मेडल दिलाया। लेकिन अब विनोद कुमार के नतीजे को होल्ड पर डाल दिया गया है।  उनके विकलांगता वर्गीकरण को लेकर हुए विरोध के बाद इसे होल्ड पर रखा गया है। रिव्यू के बाद इस पर फैसला लिया जाएगा।

हालांकि ये अभी ये साफ नहीं हुआ है कि किस आधार पर उनके वर्गीकरण को चुनौती दी गई है। आयोजकों ने बताया कि विकट्री सेरेमनी को 30 अगस्त के शाम के सेशन तक स्थगित कर दिया गया है। विनोद 19.91 मीटर का थ्रो फेंककर एशियाई रिकॉर्ड को भी ध्वस्त किया। विनोद सिल्वर के काफी करीब थे, लेकिन आखिरी क्षणों में वह चूक गए और उनको कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा।  

भारत के मिशन शेफ गुरशरण सिंह ने पीटीआई से कहा कि विनोद का मेडल अभी है। उन्होंने कहा कि विरोध एक देश से या एक से अन्य देशों से भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि विनोद का ब्रॉन्ज मेडल अभी भी है। आज फैसला आने की संभावना नहीं है क्योंकि अभी बहुत देर हो चुकी है। यह कल होने की उम्मीद है।

Tokyo Paralympics: निषाद कुमार के सिल्वर मेडल जीतने पर गदगद हुए पीएम मोदी, फोन करके दी बधाई

उनसे पहले हाई जंप में निषाद कुमार ने रविवार को सिल्वर मेडल जीता। निषाद कुमार ने पुरुषों की T47 हाई जंप में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। उन्होंने फाइनल में  2.06 मीटर की कूद लगाई। ये कूद उन्होंने अपने दूसरे प्रयास में लगाई। इससे पहले  दिन की शुरुआत में टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल ने देश को पहला सिल्वर मेडल दिलाया था। वो पैरालंपिक में टेबल टेनिस में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी हैं।

संबंधित खबरें





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here