साल 2020 की शुरुआत में देश की दो दिग्गज वाहन निर्माता कंपनियों टीवीएस मोटर्स और बजाज ऑटो ने इलेक्ट्रिक वाहन सेग्मेंट में एंट्री की थी। दोनों कंपनियों ने अपने इकलौते इलेक्ट्रिक स्कूटर iQube और Chetak को लॉन्च किया था। लेकिन बिक्री के मामले में टीवीएस आईक्यूब तेजी से आगे निकलते हुए एक और नई सफलता हासिल कर ली है। कंपनी ने अब तक इस स्कूटर के कुल 1,110 यूनिट्स की बिक्री की है।
TVS iQube ने बीते मार्च महीने में बिक्री के मामले में Bajaj Chetak को बूरी तरह से पछाड़ा है। मार्च महीने में आईक्यूब के 355 यूनिट्स की बिक्री हुई है वहीं बजाजा चेतक के महज 90 यूनिट्स ही बेचे गए हैं। यहां ये ध्यान देने वाली बात है कि हाल ही में बजाज ऑटो ने चेतक की बुकिंग को रिओपन किया था और कथित तौर पर भारी डिमांड के चलते महज 48 घंटों के भीतर ही बुकिंग को बंद कर दिया गया था।
स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी ने लॉन्च की अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी, 1000Km की रेंज और कीमत है इतनी
हाल ही में टीवीएस ने अपने iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर को दिल्ली में भी लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 1,08,012 रुपये ऑनरोड है। इस कीमत में स्कूटर का इंश्योरेंस और रजिस्ट्रेशन इत्यादि सब शामिल है। इस स्कूटर की एक्सशोरूम कीमत 1,36,077 रुपये है। लेकिन इस स्कूटर की खरीद पर FAME स्कीम और राज्य सरकार की तरफ से अतिरिक्त सब्सिडी भी दी जा रही है
कंपनी ने नई TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर में 4.4 kW की क्षमता का इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल किया है। कंपनी का दावा है कि ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 75 किलोमीटर तक का ड्राइविंग रेंज प्रदान करती है और इसकी टॉप स्पीड 78 किलोमीटर प्रतिघंटा है। ये स्कूटर महज 4.2 सेकेंड में ही 40 किलोमीटर प्रतिघंटा तक की स्पीड पकड़ने में सक्षम है। इसमें 2.25kWh की क्षमता का lithium-ion बैटरी पैक का इस्तेमाल किया गया है।
कंपनी ने इस स्कूटर को खास SmartXonnect प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है। इसमें एडवांस TFT क्लस्टर और कनेक्टिविटी फीचर भी दिया है। इस स्कूटर को मोबाइल एप से भी कनेक्ट किया जा सकता है, जिससे चालक को जियो फेंसिंग, रिमोट बैटरी चार्जर स्टेट्स, नेविगेशन एसिस्ट, लास्ट पार्किंग लोकेशन, इनकमिंग कॉल/मैसेज इत्यादि जैसी जानकारियां मिलती हैं।







