EPFO से जुड़े लोगों के लिए UAN काफी जरुरी होता है। जब कोई व्यक्ति नौकरी बदलता है तो उससे तमाम अन्य जानकारियों के साथ UAN भी मांगा जाता है। ऐसे में अगर आपने अभी तक UAN एक्टिवेट नहीं किया है तो परेशान होने की बिलकुल जरूरत नहीं है। आप यह काम आसानी से कर सकते हैं। आइए जानते हैं प्रोसेस-
यह भी पढ़ेः केंद्रीय कर्मचारियों को अब 31 फीसदी DA, सरकार पर पड़ेगा इतना बोझ
UAN नंबर के फायदे
1- UAN के जरिए आप अपने पीएफ खाते की सभी गतिविधियों पर नजर रख सकेंगे।
2- एक से ज्यादा पीएफ अकाउंट्स होने पर आप UAN का इस्तेमाल करके एक जगह अपने सभी खातों का विवरण देख सकते हैं।
3- UAN के जरिए ही ऑनलाइन पीएफ पासबुक देखा जा सकेगा।
4- UAN के जरिए निवेशक ऑन लाइन पैसा निकाल सकते हैं।
5- UAN के जरिए आप अपने एक खाते की रकम को दूसरे में ट्रांसफर कर सकते हैं।
यह भी पढ़ेः केंद्र के बाद अब इस राज्य के कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट, DA के साथ बोनस भी देगी सरकार
घर बैठे ऐसे अपना यूएएन नंबर जेनरेट कर सकते हैं।
1- सबसे पहले आपको EPFO की ऑफिशियल वेबसाइट www.epfindia.gov.in पर जाएं।
2- इसके बाद ‘Our Services’ को सिलेक्ट और ‘For Employees’ पर क्लिक करें।
3- यूजर ‘Member UAN/ Online Services’ पर क्लिक करें।
4- फिर ‘Activate Your UAN’ (Important Links के नीचे दाईं तरफ यह मौजूद होगा) पर क्लिक करें।
5-अब अपनी निजी जानकारी जैसे UAN, नाम, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर और कैप्चा और फिर ‘Get Authorization Pin’ पर क्लिक करें।
6- OTP आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आएगा। आपको ‘I Agree’ पर क्लिक करके OTP को एंटर दबा दें।
7- अंत में ‘Validate OTP and Activate UAN’ पर क्लिक करें।







