Umer Sharif Death: पाकिस्तान के लेजेंड्री कॉमेडियन और टेलीविजन जगत की जानी मानी हस्ती उमर शरीफ का निधन हो गया. वे 66 साल के थे. पाकिस्तान की अखबार डॉन के मुताबिक, उमर शरीफ ने जर्मनी में आखिरी सांस ली, जहां उनका इलाज चल रहा था. पिछले साल उनके दिल की बाईपास सर्जरी की गई थी और तब से ही स्मृति लोप (एमनेसिया) सहित उनकी सेहत में गिरावट आ रही थी.
डॉन के मुताबिक, 28 सितंबर को उमर शरीफ को एयर एंबुलेंस के जरिए अमेरिका ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उनकी तबीयत बिगड़ गई. ऐसे में जर्मनी में रुकने के दौरान उनका इलाज चल रहा था. हाल ही में उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से वीजा दिलाने में मदद मांगी थी ताकि वे इलाज के लिए विदेश की यात्रा कर सकें.







