Edited By Chandra Pandey | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

हाइलाइट्स

  • अनलॉक-3 के तहत दिल्ली में होटलों और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को खोलने की दी गई इजाजत
  • दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इकॉनमी को खोलने के लिए अहम फैसले किए
  • दिल्ली में नाइट कर्फ्यू भी खत्म, स्ट्रीट हॉकर्स को भी दी गई इजाजत
  • साप्ताहिक बाजारों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ 1 हफ्ते के लिए ट्रायल बेसिस पर दी गई इजाजत

नई दिल्ली

केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से अनलॉक-3 (Unlock-3 Guidelines) से जुड़ी गाइडलाइंस जारी होने के एक दिन बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अहम ऐलान किया है। अनलॉक-3 के तहत दिल्ली की इकॉनमी को खोलने के लिए केजरीवाल ने होटल और हॉस्पिटैलिटी सर्विसेज को काम शुरू करने की इजाजत दे दी है।

ट्रायल बेसिस पर साप्ताहिक बाजारों को भी इजाजत

इसके अलावा स्ट्रीट हॉकर्स यानी पटरी वालों को भी अब काम करने की इजाजत दी गई है। कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर लागू हुए रात के कर्फ्यू को खत्म कर दिया गया है। साप्ताहिक बाजारों को एक हफ्ते के लिए सोशल डिस्टेंसिंग के पालन की शर्त के साथ ट्रायल के आधार पर खोलने की इजाजत दी गई है। पिछले कुछ दिनों में अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की अर्थव्यवस्था को खोलने को लेकर कई अहम कदम उठा चुके हैं।

कोरोना LIVE: देश-दुनिया से Covid-19 से जुड़े हर अपडेट

MHA ने बुधवार को जारी की थी Unlock-3 की गाइडलाइंस

इससे पहले बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अनलॉक-3 से जुड़ी गाइडलाइंस को जारी किया था। 1 अगस्त से नाइट कर्फ्यू खत्म किया जा रहा है जबकि 5 अगस्त से देशभर में कंटेनमेंट इलाकों को छोड़कर सभी जगहों पर जिम खोले जा सकेंगे।

क्या हर्ड इम्युनिटी की तरफ बढ़ रहा है भारत?



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here