लखनऊ
उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 67 और मरीजों की मौत हो गई तथा वायरस से संक्रमण के 6,233 नए मामले सामने आए। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने रविवार को बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कोविड-19 के 67 और मरीजों की मौत हुई है। अब तक एक दिन में मिले मामलों में रविवार को मिले मरीजों की संख्या सर्वाधिक है।

स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि इस अवधि में राज्य में 6,233 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। प्रसाद ने बताया कि इस समय प्रदेश में 54,666 मरीजों का इलाज चल रहा है। संक्रमित होने के बाद पूरी तरह से ठीक हो चुके मरीजों की संख्या 1,67,543 है। इस तरह राज्य में कोविड-19 से मरीजों के ठीक होने की दर 74.25 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर घटकर 1.15% हो गयी है।

सबसे अधिक केस इन जिलों में
प्रसाद ने बताया कि शनिवार को प्रदेश में 1,39,454 नमूनों की जांच की गई और अब तक प्रदेश में कुल 54,90,354 नमूनों की जांच की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि इस महीने सबसे ज्यादा संक्रमण दर कानपुर नगर, गोरखपुर, लखनऊ, महराजगंज, देवरिया और कुशीनगर में रही। सबसे कम संक्रमण दर बागपत, महोबा, हाथरस, संभल और हमीरपुर जिलों में है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here