UP Board 10th, 12th Result 2020: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम शनिवार, 27 जून 2020 दोपहर 12 बजे घोषित करने वाला है। ऐसे में अपने रिजल्ट को लेकर छात्रों में उत्सुकता के साथ-साथ टेंशन भी बनी हुई है। रिजल्ट किसी भी कक्षा का हो, जैसे ही उसके नतीजे निकलने का समय करीब आता है हर छात्र थोड़ा नर्वस जरूर महसूस करता है। ऐसे में हर अभिभावक की अपने बच्चे के प्रति यह पहली जिम्मेदारी बनती है कि वो रिजल्ट घोषित होते समय अपने बच्चे का मनोबल बनाए रखने और उसे डिप्रेशन से दूर रखने के लिए इन खास बातों पर जरूर ध्यान दें। आइए जानते हैं आखिर क्या हैं ये खास बातें।

आत्मविश्वास की कमी-
रिजल्ट के नजदीक आते ही बच्चों में आत्मविश्वास की कमी हो जाती है। ऐसे में अभिभावक बच्चों की बॉडी लैंग्वेज को देखें। यदि बच्चे रूटीन से कुछ अलग कर रहे हैं तो उनको अकेला न छोड़े। कोई भी पारिवारिक सदस्य उस पर टीका टिप्पणी न करें। मायूस न होने दें। एक सप्ताह तक अभिभावक उनसे लगातार संपर्क बनाए रखें और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाते रहें।

एक परीक्षा से तय नहीं हो सकता किसी छात्र का भविष्य-
डा. संदीप निगम, बाल रोग विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि रिजल्ट के समय सभी अभिभावक अपने बच्चों से खुलकर बात करने की कोशिश करें। यदि पेरेंट्स देखें कि बच्चे को परिक्षा के नतीजों को लेकर थोड़ा तनाव है तो वो उसे समझाने की कोशिश करें कि एक परीक्षा उनकी जीवनलीला तय नहीं कर सकती है। इसलिए निराशा और तनाव से दूर रहें।  

खुद पर रखें भरोसा-

अभिभावक अपने बच्चे को तनाव में देखकर उसे समझाने की कोशिश करें कि उसे ऐसे समय खुद पर भरोसा रखना चाहिए और किसी भी बुरे विचार को अपने मन में घर नहीं करने देना चाहिए।

अंकों से नहीं होता क्षमता का आकलन-
बच्चों को यह समझना होगा कि अंक उनकी क्षमताओं का आकलन नहीं कर सकते। अंक अच्छे नहीं आने पर सब कुछ खत्म नहीं हो जाता। वैसे भी हम जो पेपर दे चुके हैं, उसके रिजल्ट को अब बदलना संभव नहीं है। जो भी रिजल्ट आए उसका स्वागत करें।

दूसरे बच्चों से न करें परिणाम की तुलना-
अक्सर देखा जाता है कि रिजल्ट जारी होते ही पेरेंट्स दूसरे बच्चों के साथ अपने बच्चों की तुलना करके उनका मनोबल गिराने लगते हैं। ऐसा करने से बच्चे की मनोस्थिति पर बुरा असर पड़ सकता है । जो उसके सुनहरे भविष्य में भी बाधा उत्पन्न करेगा। ऐसा करने से बचें। 

अंक कम होने पर हताश न हों –
पेरेंट्स अंक कम होने पर न खुद हताश और निराश हो और न बच्चे को होने दें। उम्मीद के मुताबिक अंक न आने पर ज्यादातर छात्र हीन भावना का शिकार हो जाते हैं, जो कतई ठीक नहीं होता है। छात्रों को ही नहीं बल्कि अभिभावकों को भी इस बात पर ध्यान रखना चाहिए।

बता दें, कि इस वर्ष यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं की सभी स्ट्रीम्स की परीक्षा में इस साल 56 लाख से ज्यादा छात्रों ने भाग लिया था। इस बार हाईस्कूल में 3022607 और इंटर में 2584511 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इस साल यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर दोनों की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हुई थीं। जिनमें 10वीं की परीक्षाएं 12 वर्किंग डेज में 3 मार्च को और 12वीं की परीक्षाएं 15 वर्किंग डेज में 06 मार्च को पूरी हो गई थीं। रिजल्ट जारी घोषित होने के बाद छात्र यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। यह रिजल्ट upresults.nic.in और upmspresults.up.nic.in पर भी उपलब्ध रहेगा।

रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स livehindustan.com पर बिना किसी देरी के सबसे पहले अपना रिजल्ट आसानी के साथ चेक कर सकेंगे। यहां दिए जा रहे रिजल्ट के लिंक रिजल्ट जारी होने के साथ ही एक्टिव होंगे-

यूपी बोर्ड 10 वीं 2020 का रिजल्टयूपी बोर्ड हाईस्कूल रिजल्ट 2020

यूपी बोर्ड 12 वीं 2020 का रिजल्टयूपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2020





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here