Edited By Archit Gupta | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) आज 10वीं और 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर देगा। रिजल्ट की घोषणा शिक्षा मंत्री डॉ दिनेश शर्मा द्वारा दोपहर 12:30 बजे की जाएगी। 10वीं और 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जारी किया जाएगा। स्टडेंट्स अपना रिजल्ट इन वेबसाइट्स के साथ ही थर्ड पार्टी वेबसाइट uttar-pradesh.indiaresults.com और examresults.net/up पर भी चेक कर सकेंगे। इस साल यूपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षा के लिए 30 लाख से ज्यादा छात्रों ने पंजीकरण कराया था जिसमें करीब 27 लाख छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था। वहीं, यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा 2020 के लिए 25 लाख 84 हजार से ज्यादा छात्रों ने पंजीकरण कराया था जिसमें से करीब 25 लाख छात्रों ने भाग लिया। इसके लिए प्रदेश भर में 7784 परीक्षा केन्द्र बनाए गए। इस बार प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। बोर्ड परीक्षाओं की निगरानी के लिए प्रदेश भर में कुल 19 लाख कैमरे लगाए गए। इसके अलावा 1.88 लाख कक्ष निरीक्षक नियुक्त किए गए थे, जिनको परीक्षा केंद्र पर अपने पहचानपत्र और आधार कार्ड के साथ ड्यूटी करने को कहा गया था। इस बार संवेदनशील परीक्षा केन्द्रों की संख्या 700 तथा अतिसंवेदनशील परीक्षा केन्द्रों की संख्या 275 थी।

UP Board 10th, 12th Result 2020 Live Updates:

9:50 am: यूपी बोर्ड रिजल्ट आने से पहले सभी स्टूडेंट्स अपने साथ रोल नं. और स्कूल कोड को अपने साथ रखें या फिर अपने साथ एडमिट कार्ड निकाल कर रखें. इससे रिज़ल्ट के दौरान हड़बड़ी नहीं होगी.

9:17 am: बोर्ड की 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाएं कोरोना का संक्रमण फैलने से पहले क्रमश: 3 और 6 मार्च को समाप्त हो गई थी। कॉपी जांचने का काम 16 मार्च को शुरू हुआ था लेकिन कोरोना के कारण 18 मार्च से टालना पड़ा था। उसके बाद 5 मई से ग्रीन जोन और 12 मई से ऑरेंज जोन में मूल्यांकन शुरू होकर जून के पहले सप्ताह तक सभी जिलों में कॉपियां जांचने का काम पूरा हुआ।

8:50 am: हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षा 2020 के परिणाम एक साथ पहली बार राज्य की राजधानी से प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा जारी करेंगे। इससे पहले परीक्षा के परिणाम बोर्ड मुख्यालय प्रयागराज से जारी होते थे। हालांकि इससे पहले बोर्ड के सभापति एवं सचिव में आपसी तालमेल नहीं होने के चलते दो बार हाईस्कूल के परिणाम लखनऊ स्थित माध्यमिक शिक्षा निदेशक (सभापति) के कार्यालय से जारी हो चुके हैं।

8: 35 am:

कोरोना संकट के चलते इस बार छात्रों को डिजिटल अंक पत्र और प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। अंक और प्रमाण पत्र को वेबसाइट से डाउनलोड कर स्कूलों से छात्रों को वितरित किए जाएंगे। डिजिटल अंक पत्र और प्रमाण पत्र तीन दिनों के अंदर स्कूलों के प्रधानाचार्य के माध्यम से छात्रों को मिल जाएंगे।

8: 24 am:

UP Board Result: ऐसे चेक कर पाएंगे 10वीं और 12वीं का रिजल्ट



स्टेप 1: स्टूडेंट्स वेबसाइट upresults.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2: वेबसाइट पर दिए गए 10वीं, 12वीं के रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अब अपना रोल नंबर सबमिट करें।

स्टेप 4: आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

स्टेप 5: अब आप इसका प्रिंट ले सकते हैं।

8: 24 am: यूपी बोर्ड के 56 लाख स्टूडेंट्स के रिजल्ट का इंतजार आज खत्म हो जाएगा। यूपी बोर्ड दोपहर 12:30 बजे रिजल्ट की घोषणा करेगा।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here