वाराणसी में शिक्षक एमएलसी पद पर लाल बिहारी यादव ने जीत हासिल की. दूसरे नंबर पर प्रत्याशी प्रदीप कुमार मिश्र रहे.लाल बिहारी यादव ने जीत का सर्टिफिकेट प्राप्त किया और आगे वित्त विहीन शिक्षकों के लिए कार्य करने की बात कही. आपको बता दें कि इस सीट पर बीजेपी समर्थित चेत नारायण सिंह तीन बार से लगातार जीत रहे थे, लेकिन इस बार ये सीट सपा के खाते में दर्ज हो गई.







